फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   15 जून से काम करने लगेंगी बाढ़ नियंत्रण चौकियां

15 जून से काम करने लगेंगी बाढ़ नियंत्रण चौकियां

Thu, 14 Jun 2018 02:16 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
15 जून से काम करने लगेंगी बाढ़ नियंत्रण चौकियां
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बरसात शुरू होने से पहले ही बाढ़ नियंत्रण व निगरानी चौकियों की स्थापना की तैयारी शुरू हो गई हैं। बाढ़ नियंत्रण चौकियों पर निगरानी टीम के साथ ही अधिकारियों को जिला व तहसील मुख्यालयों पर कैंप करना होगा। बारिश के पूर्वानुमान से ही अफसर तैयारियों में जुट गए हैं। चौकियों की स्थापना के साथ ही कंट्रोल रूम स्थापित किए जा रहे हैं।
डीएम के निर्देश पर बरसात में सभी थाने, ब्लाक व तहसील मुख्यालय कंट्रोल रूम के रूप में काम करेंगे। संबंधित चौकी और कंट्रोल रूम के क्षेत्रों में दो या उससे अधिक कंपनियों के प्रभावी नेटवर्क उपलब्ध कराए जाएंगे। पूरे जिले का कंट्रोल एडीएम आफिस से किया जाएगा। आपात स्थिति में किसी भी विभाग के अधिकारी कर्मचारी को किसी भी समय बुलाया जा सकेगा।
विज्ञापन


बाढ़ आने पर यहां करें संपर्क -

1. ठाकुरद्वारा सुभाष चंद्रा - 9415062728
2. ठाकुरद्वारा हिमांशु धारिया - 8077718869
3. मुरादाबाद सुभाष चंद्रा - 9415062728
4. कांठ सुभाष चंद्रा - 9415062728

जिले में नदियों के किनारों का संवेदनशील क्षेत्र -

1. रामगंगा ब्लाक डिलारी के काजीपुर-मुरतापुर, ब्लाक ठाकुरद्वारा के लालापुर-पहपलसाना, ब्लाक मुरादाबाद के हसनगढ़, मुरादाबाद महानगर व गोपालपुर, ब्लाक मूढ़ापांडे के हृदयपुर, लुढिया एवं मिलक।
विज्ञापन
विज्ञापन

2. कोसी ब्लाक मूढापांडे के धतूर्रा, मेघा नगला, पैपटपुरा मंढौली व बथुआखेड़ा।
3. ढेला ब्लाक डिलारी के हुमायुपुर, अहमदपुर, आनंदपुर, बसावनपुर, ब्लाक भगतपुर टांडा के देवीपुरा व भोजपुर।
4. गांगन इससे जिले में कहीं पर बाढ़ नहीं आती है।

नदियों के पिछले वर्षों के बहाव के आधार पर बाढ़ नियंत्रण की तैयारी शुरू कर दी गई हैं। कंट्रोल रूम और निगरानी चौकियां बनाई जा रही है। आपात स्थिति में भी जन-धन हानि नहीं होने दी जाएगी। - डीपी सिंह, एक्सईएन सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed