{"_id":"5ae0e9284f1c1b9b098b681e","slug":"131524689192-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुते ने दस लोगों को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुते ने दस लोगों को काटा
Updated Thu, 26 Apr 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद।
गर्मी बढ़ने के साथ ही कुत्तों की आक्रामकता भी बढ़ती जा रही है। बुधवार को एक कुत्ते ने रेती स्ट्रीट और टाउन हाल क्षेत्र में दस लोगों को काटकर घायल कर दिया। परेशान लोगों ने एक कुत्ते को घेरकर डंडों से पीटकर घायल कर दिया। कुत्ते काटने की बढ़ती घटनाओं से लोगों में दहशत के साथ रोष है।
महानगर में कुत्तों के काटने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बुधवार को एक कुत्ते से अचानक लोगों को काटना शुरू कर दिया। रेती स्ट्रीट क्षेत्र में असदखान, जाहिद अनवर और फरहान को काटकर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद टाउनहाल क्षेत्र में मौ. यूनुस खान, नाजिया, बेबी, रिजवान और गयाशुद्दीन को काट लिया। इनके अलावा दो लोगों को रास्ते में काटकर घायल कर दिया। परेशान लोगों ने कुत्ते को घेरकर पीटना शुरू कर दिया। उसको अधमरा करके छोड़ दिया गया। कुत्ते के आतंक के चलते काफी देर तक बाजार खाली हो गया और लोग जहां-तहां छिप गए। लोगों को आशंका है कि यह कुत्ता पागल था। इस क्षेत्र मेें मीट की गई दुकान हैं। वह सड़ा-गला मीट दुकानों के बाहर फेंक देते हैं। जिसको खाकर कुत्ते आक्रामक हो रहे हैं।