Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   1.30 lakh vehicles aged 15 years or older blacklisted in the district

Moradabad News: जिले में 15 साल पुराने 1.30 लाख वाहन ब्लैकलिस्टेड

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
1.30 lakh vehicles aged 15 years or older blacklisted in the district
-वाहन मालिकों ने अब तक नहीं कराया स्क्रैप व नवीनीकरण, प्रदूषण-सुरक्षा पर खतरा
विज्ञापन

-छह महीने में करीब 10 हजार बढ़ी 15 साल पुराने वाहनों की संख्या
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। जिले में 15 साल की आयु पूरी कर चुके करीब 1.30 लाख वाहन अब भी परिवहन विभाग के रिकॉर्ड में दर्ज हैं। इन वाहनों का अब तक न तो नवीनीकरण कराया गया है और न ही स्क्रैप। इस वजह से परिवहन विभाग ने उन्हें ब्लैक लिस्टेड कर दिया है। पिछले छह महीने में ऐसे वाहनों की संख्या में करीब 10 हजार की बढ़ोतरी हुई है। पुराने वाहनों के संचालन से प्रदूषण और सड़क सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है।

परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जिले में 15 साल से अधिक पुराने वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इनमें दोपहिया, चारपहिया समेत विभिन्न श्रेणियों के वाहन शामिल हैं। विभाग ने ऐसे वाहन मालिकों को कई बार नोटिस जारी कर जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। आरटीओ (प्रशासन) राजेश सिंह ने बताया कि 15 साल से अधिक पुराने एक लाख से ज्यादा वाहनों के मालिकों को कई बार नोटिस जारी किए गए हैं। इसके बाद भी उनके द्वारा वाहन स्क्रैप नहीं कराए गए। ऐसे वाहनों को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। यदि ये वाहन सड़क पर चलते पाए गए तो नियमानुसार जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed