फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   13 claimants for ticket from Congress for Kundarki by-election

Moradabad News: कुंदरकी उपचुनाव के लिए कांग्रेस से 13 दावेदार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 06:19 AM IST
विज्ञापन
13 claimants for ticket from Congress for Kundarki by-election
मुरादाबाद। कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस पर्यवेक्षकों के समक्ष पार्टी के 13 नेताओं ने अपना अपना बायोडाटा प्रस्तुत किया। पर्यवेक्षकों ने दावेदारों से बातचीत की। इस बीच कार्यकर्ताओं ने पर्यवेक्षकों से कुंदरकी सीट इंडी गठबंधन से कांग्रेस के लिए छोड़े जाने की मांग की।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में शुक्रवार शाम सीतापुर से सांसद राकेश राठौर और प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष दिनेश सिंह बतौर पर्यवेक्षक आए। दोनों पर्यवेक्षकों ने पार्टी के नेताओं के साथ कुंदरकी उपचुनाव को लेकर बैठक की। इस बीच कुंदरकी सीट पर जीत दर्ज करने को लेकर चर्चा की गई। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि कुंदरकी सीट पर इंडी गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी उतारा जाए।
विज्ञापन

सांसद राकेश राठौर ने बताया कि इस मामले को हाईकमान के पास भेजा जाएगा। अभी उनका लक्ष्य भाजपा को हराना है। कांग्रेस गठबंधन धर्म का पालन करते हुए चुनाव लड़ेगी। पर्यवेक्षक दावेदारों का बायोडाटा प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को सौंपेगे। बैठक में पार्टी के उपाध्यक्ष दिनेश सिंह ने कांग्रेस नेताओं से भाजपा के छल और फरेब से सतर्क रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद, महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा, पूर्व विधायक इकराम कुरैशी, उपाध्यक्ष व प्रवक्ता सुधीर पाठक, अनूप दुबे, संभल जिलाध्यक्ष विजय शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर, रिजवान कुरैशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed