{"_id":"5c71a999bdec22737c292139","slug":"121550952857-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर आयुक्त - शासन की योजनायें हमारी प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर आयुक्त - शासन की योजनायें हमारी प्राथमिकता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
कानपुर के एडीएम फाइनेंस रहे संजय चौहान ने शनिवार को डीएम राकेश कुमार से नगर आयुक्त का पदभार लेकर ज्वाइन कर लिया। टाउन हॉल स्थित नगर निगम कार्यालय के विभिन्न विभागों का निरीक्षण करके स्टाफ से काम काज को समझा। मीडिया से मुखातिब होने के बाद शहर के विकास के मुद्दे पर कहा - शासन की सभी योजनायें हमारी प्राथमिकता में हैं। आने वाले वक्त में शहर में बदलाव नजर आएगा।
1999 बैच के पीसीएस अधिकारी की पहली पोस्टिंग हरिद्वार अर्द्धकुंभ में रही थी। अयोध्या में पुरातत्व विभाग की खुदाई में अवशेष ढूंढने के दौरान वह बतौर एसडीएम तैनात थे। गोरखपुर, नैनीताल, गाजियाबाद, बस्ती और नोएडा में एसडीएम रहने के बाद अलीगढ़ और कानपुर में एडीएम के रूप में तैनात रहे। प्रदेश स्तर पर चार बार हॉकी खेल चुके संजय चौहान पंतनगर विश्वविद्यालय से एमटेक कर चुके हैं।
उन्होंने कहा - तीन साल से बंद पड़े सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को शुरू कराने की दिशा में काम किया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन, गोशालाओं का रखरखाव, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शहर का आगे ले जाना, पशुओं के लिए आश्रय स्थल बनाना हमारी प्राथमिकता में है। उन्होंने कहा - अतिक्रमण, बाजार में शौचालय बनाने की दिशा में व्यापारियों के सहयोग से काम करेंगे।