{"_id":"5c4a26b3bdec224df422d17b","slug":"121548363443-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी पुलिस के बेड़े में ग्यारह सौ नए सिपाही शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पुलिस के बेड़े में ग्यारह सौ नए सिपाही शामिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
छह माह से कड़ा प्रशिक्षण ले रहे 1098 नए सिपाही गुरुवार को पासिंग आउट परेड के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस के बेडे़ में शामिल हो गए। इन्होंने कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने से पहले कर्तव्य पालन में सब कुछ न्यौछावर करने की शपथ ली।
09 वीं पीएसी के मैदान में 306 महिला कांस्टेबल पास आउट ह्रुईं , जबकि पुलिस लाइन और 24 वीं वाहिनी के मैदान में 243-243 सिपाहियों की पासिंग आउट परेड आयोजित की गई। 23 वीं पीएसी में भी 306 सिपाही पास आउट हुए हैं। इन सिपाहियों की टोलियां मुख्य अतिथि के सामने से गुजरीं तो परेड ग्राउंड उनके कदमताल से गूंज उठा । ये नजारा देखकर अतिथि दीर्घा में मौजूद परिजनों की आंखें भी खुशी से नम हो गईं।
पुलिस लाइन के ट्रेनिंग सेंटर में पिछले छह माह से 243 प्रशिक्षु आउट डोर और इंडोर आ प्रशिक्षण ले रहे थे। गुरुवार को वह दिन आ ही गया था। जिसका प्रशिक्षुओं सिपाहियों और उनके परिजनों को इंतजार था। कई दिन पहले से ही मैदान को परेड के लिए सजाया जा रहा था। गुरुवार को सुबह ही प्रशिक्षु सिपाही फुल ड्रेस में मैदान में पहुंचे । आईजी रमित शर्मा ने प्रशिक्षुओं को निष्ठा कार्य की शपथ दिलाई। इस दौरान एसएसपी जे रविंदर गौड समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि आज से आप पुलिस का हिस्सा बन गए हैं। अब फील्ड में जाकर अपनी जिम्मेदारियां निभाएं। न्याय के लिए हमेशा आगे रहे, असहायों की मदद करें। 23 वीं पीएसी के मैदान में 306 सिपाहियों की पासिंग आउट परेड हुई। डीआईजी एचएन सिंह ने शपथ शपथ दिलाई। उन्होंने सभी नए सिपाहियों से कहा कि आज से आप सभी की अग्नि परीक्षा शुरू होती है। अलग अलग जनपदों में ड्यूटी करोगे। जहां भी रहें पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारियाें को निभाएं। इसके बाद 24 वीं वाहिनी पीएसी के मैदान में पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया था। यहां भी डीआईजी पीएसी एचएन सिंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने नए सिपाहियों को शपथ दिलाई। इससे पहले मैदान में मार्च पास्ट कर निरीक्षण किया। नौवीं वाहिनी पीएसी के मैदान में 306 महिला कास्टेबल पास आउट हुईं। यहां एसपी रेल एवं डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने सभी नई महिला कांस्टेबलों से कहा कि अब उनकी जिम्मेदारियां और बढ़ गईं हैं। पूरी ईमानदारी से अपनी ड्यूटी करें। असहाय की मदद करें। खासकर महिला अपराध रोकने और पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाएं। इस दौरान अतिथि दीर्घा में मौजूद परिजन अपनी बेटियों को वर्दी में देख खुशी से झूमते नजर आए। मुख्य अतिथियों ने सर्वांग सर्वोत्तम चुने गए सिपाहियों को प्रमाण पत्र और ट्राफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
हरदोई के गौरव और अमरोहा की पल्लवी सर्वोच्च कैडेट चुनीं
मुरादाबाद। छह माह के कड़े प्रशिक्षण में आउट डोर और इंडोर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को सर्वांग सर्र्वोत्तम चुना गया। पुलिस लाइन में हरदोई के गौरव कुमार को सर्वांग सर्वोत्तम का चुना गया। 23 वीं पीएसी में विकास को सर्वांग सर्वोत्तम चुना गया। 24 वीं पीएसी के मैदान में आयोजित की गई पासिंग आउट परेड में गौरी शंकर मिश्र को प्रथम कैडेट चुना गया। इसके अलावा नौवीं वाहिनी पीएसी के मैदान में महिला कांस्टेबल पल्लवी सर्वांग सर्वोत्तम चुनी गईं। पल्लवी अमरोहा की रहने वाली हैं। सर्वांग सर्वोत्तम कैडेट पल्लवी ने कहा कि हर पीड़ित को न्याय दिलाने और असहाय लोगों की मदद करने में वह कभी पीछे नहीं हटेंगी। अपराधियों पर शिकंजा कसेंगे और अपनी जिम्मेदारियां निभाने के लिए तत्पर रहेंगे।