फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मालगाड़ी से कटकर ग्रामीण की मौत

मालगाड़ी से कटकर ग्रामीण की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
मालगाड़ी से कटकर ग्रामीण की मौत
मुरादाबाद।
विज्ञापन

दलपतपुर यार्ड में शुक्रवार दोपहर मालगाड़ी की चपेट में आकर एक ग्रामीण की मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मृतक की पहचान कराई। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।
शुक्रवार दोपहर ढाई बजे 55 वर्षीय एक व्यक्ति दलपतपुर यार्ड में ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान एक मालगाड़ी यहां से गुजरी। जिसकी चपेट में आकर उस व्यक्ति की मौत हो गई। मालगाड़ी गुजर जाने के बाद लोगों ने ट्रैक पर शव पड़ा देखा तो इसकी जानकारी मूंढापांडे पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन मामला जीआरपी क्षेत्र में होने पर पुलिस वापस चली गई। इसके बाद स्टेशन मास्टर दलपतपुर ने रेलवे कंट्रोल रूम में इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर जीआरपी के दरोगा और सिपाही मौके पर पहुंच गए और मृतक की पहचान शौकत अली निवासी चमरौआ थाना मूंढापांडे के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर जीआरपी पंकज पंत ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन



रेलवे स्टेशन पर मिला 55 वर्षीय व्यक्ति का शव
मुरादाबाद। रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म एक पर शुक्रवार सुबह 55 वर्षीय एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। यात्रियों की सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और मृतक की जेबों की तलाशी ली, लेकिन उसकी जेब से न कोई टिकट मिला और न ही ऐसा कोई कागजात मिला। जिससे उसकी पहचान की जा सके। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। जहर के लक्षण मिलने पर विसरा सुरक्षित रखा गया है। जिससे जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। इंस्पेक्टर जीआरपी पंकज पंत ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम में मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed