{"_id":"5c26835bbdec2257107356b8","slug":"121546027867-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाई पट्टी निर्माण को हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाई पट्टी निर्माण को हरी झंडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया ने हवाई अड्डे के निर्माण के लिए सभी बिल्डिंगों की डिजाइन को हरी झंडी दे दी है। यहां के आधा दर्जन भवनों के निर्माण की डिजाइन नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने राजकीय निर्माण निगम को सौंप दी है। साथ में मुरादाबाद, अलीगढ़, आजमगढ़ और श्रावस्ती जिलों के हवाई अड्डों के निर्माण के लिए पहली किस्त के रूप में 25 फीसदी धनराशि भी जारी हो गई है। हवाई अड्डे का प्रोजेक्ट लगभग 15 करोड़ का है।
निदेशक नागरिक उड्डयन ने राजकीय निर्माण निगम से कहा है कि अब डिजाइन और धनराशि दोनों ही मिल गए हैं। ऐसे में निर्माण तेजी से शुरू करा दिया जाए। इस निर्माण की एयरपोर्ट अथारिटी के तकनीकी अधिकारियों की टीम पंद्रह दिन बाद स्थलीय निरीक्षण के लिए आएगी। सीसीटीवी और वेब के जरिए निर्माण की रिपोर्ट का दिल्ली और लखनऊ में बैठे अधिकारी निरीक्षण कर सकेंगे।
मूंढापांडे स्थति एयरपोर्ट में डिजाइन के आधार पर जनवरी से टर्मिनल, एयर ट्रैफिक कंट्रोल बिल्डिंग, फायर स्टेशन, हवाई पट्टी का रनवे, एप्रेन, बाउंड्रीवाल, पार्किंग, प्रतीक्षालय आदि का निर्माण भी एक साथ शुरू हो जाएंगे। एयरपोर्ट अथारिटी का प्रयास है कि इन निर्माण को जून से पहले पूरा कराके हवाई जहाजों की उड़ान शुरू कराई जा सके। इस एयरपोर्ट को नवंबर से शुरू किया जाना था लेकिन डिजायन तथा अन्य तकनीकी कारणों से देरी हुई है। अथारिटी अब उड़ान भरने में देरी नहीं चाहती है।
विज्ञापन
‘एयरपोर्ट अथारिटी और नागरिक उड्डयन निदेशालय ने निर्माण के लिए सभी बिल्डिंगों की डिजाइन दे दी है। पहली किस्त भी जारी कर दी गई है। प्रयास होगा कि जल्द से जल्द हवाई अड्डे का निर्माण शुरू हो जाए।’ वीके शुक्ला परियोजना प्रबंधक राजकीय निर्माण निगम