फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   नेहरू युवा केंद्र की खेल प्रतियोगिता संपन्न, विजेताओं को बांटे इनाम

नेहरू युवा केंद्र की खेल प्रतियोगिता संपन्न, विजेताओं को बांटे इनाम

Fri, 28 Sep 2018 01:31 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
नेहरू युवा केंद्र की खेल प्रतियोगिता संपन्न, विजेताओं को बांटे इनाम
बिलारी। नेहरू युवा केंद्र मुरादाबाद की ओर से बीरमपुर गांव के एक स्कूल में चल रही दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे और अंतिम दिन कई खेल हुए। सभी प्रतियोगिता विजेता छात्रों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए गए। बॉलीबॉल के फाइनल मुकाबले में कुढ़फतेहगढ़ की टीम ने बिलारी की टीम को तथा कबड्डी के फाइनल मुकाबले में चंगेरी की टीम ने तुरखेड़ा की टीम को हरा दिया। खो-खो में देवीपुरा की टीम विजेता और बीरमपुर की टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन

नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा समन्वयक अंकित कुमार गौड़, केंद्र के लेखाकार शांतिभूषण पांडेय, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक महेंद्र सिंह और स्कूल के प्रधानाचार्य रामसिंह मौर्य द्वारा विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए गए। इस मौके पर जिला युवा समन्वयक ने कहा कि छात्रों की खेल में रुचि जरूरी है। खेल से शरीर और मस्तिष्क दोनों स्वस्थ रहते हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल की खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन लाभदायक है। प्रतियोगिता समापन पर आयोजित समारोह में महेंद्र सिंह, राजकुमार, जंगबहादुर, खूबचंद्र, हरीश कुमार, रंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed