फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   तीन सौ लोगों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन दिए

तीन सौ लोगों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन दिए

Sun, 22 Jul 2018 01:52 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
तीन सौ लोगों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन दिए
कुंदरकी। प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत विद्युत विभाग की ओर से कुंदरकी ब्लाक क्षेत्र के ग्राम भीकनपुर कुलबाड़ा, ग्राम पंडिया और ग्राम जैतपुर पट्टी में विशेष कैम्प लगाए गए जिसमें गरीब वर्ग के 300 सौ से अधिक ग्रामीणों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन दिए गए। साथ ही विद्युत पोलों से उनके घरों तक केबिल डालकर पर मीटर लगाया, स्विच बोर्ड में एलईडी बल्व लगाकर बिजली की आपूर्ति सुचारू कर दी गई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि ग्रामीण इलाके में गरीबों के लिए विद्युत कनेक्शन लेना ही आसान नहीं थी जिसके चलते उनको परेशानी का सामना करना पड़ता है। सरकार ने ग्रामीणों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन की योजना बनाई तो ऐसे ग्रामीणों को राहत मिल गई। प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत विद्युत विभाग निशुल्क कनेक्शन देकर गरीबों के घरों कों बिजली से जगमग कर रहा है। शनिवार को तीन गांवों में विशेष कैम्प लगाए गए। कुंदरकी बिजलीघर के अवर अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि ग्राम भीकनपुर कुलबाड़ा में 150, ग्राम जैतपुर पट्टी में 120 और ग्राम पंडिया में 30 ग्रामीणों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन देकर उनके घरों में आपूर्ति को भी सुचारू कर दिया गया है।
विज्ञापन

अवर अभियंता ने बताया कि कुछ मीटर लगने से रह गए है जिनको जल्द ही लगवा दिया जाएगा। ग्राम भीकनुपर कुलबाड़ा में कैम्प के दौरान अधिक्षण अभियंता संजय गर्ग, अधिशासी अभियंता भूप सिंह, एसडीओ आरके गुप्ता ने पहुंच कर व्यवस्था का जायजा लिया और ग्रामीणों से आह्वान करते हुए बोले कि ग्रामीणों को इस योजना का लाभ उठाना चाहिए। निशुल्क विद्युत कनेक्शन, केबिल, स्विच बोर्ड, एलईडी बल्व आदि सबकुछ दिया जा रहा है। यहां तक बिजली की आपूर्ति सुचारू करके दी जा रही है। अधीक्षण अभियंता का कहना था कि भविष्य में बिजली चोरी नहीं हो सकेगी इसके लिए विभागीय स्तर से सार्थक कदम उठाए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed