{"_id":"6922246454539ed1f50be06a","slug":"12000-children-are-going-to-school-without-sweaters-moradabad-news-c-15-1-mbd1055-776328-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बिना स्वेटर के ही स्कूल जा रहे 12 हजार बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बिना स्वेटर के ही स्कूल जा रहे 12 हजार बच्चे
विज्ञापन
मुरादाबाद। परिषदीय स्कूलों के 12 हजार बच्चों के आधार कार्ड सत्यापन न होने की वजह से उनके अभिभावकों के खाते में यूनिफॉर्म, स्वेटर, बस्ता व जूते खरीदने की धनराशि नहीं पहुंची। बच्चे बिना स्वेटर के ही स्कूल जा रहे हैं। ऐसे में बच्चों के बीमार होने की भी संभावना अधिक है।
मुरादाबाद जिले 1200 से अधिक परिषदीय स्कूल हैं। इन स्कूलों में 1.52 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। इसमें से 12 हजार बच्चों का अभी तक आधार कार्ड का सत्यापन नहीं हुआ है। इसके कारण इन बच्चों के अभिभावकों के खाते में सामान खरीदने की धनराशि नहीं पहुंची। बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसार बेसिक स्कूलों के बच्चों को यूनीफार्म समेत अन्य सामान खरीदने के लिए शासन से 12 रुपये की धनराशि दी जाती है। हालांकि बेसिक स्कूलों के 1.40 लाख छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खाते में स्वेटर समेत अन्य सामान खरीदने की धनराशि पहुंच गई है।
000
जनवरी में होगी निपुण परीक्षा
-परिषदीय स्कूलों में निपुण की परीक्षा जनवरी में आयोजित की जाएगी। इसको लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। परीक्षा संचालन, मूल्यांकन और रिपोर्ट तैयार करने की पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से होगी। इससे प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों की भाषा और गणित में दक्षता का आकलन करना है ताकि कमजोर विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें सुधार करने के लिए सहायता दी जा सके। बीएसए विमलेश कुमार ने बताया कि निपुण मिशन के तहत हर बच्चे को भाषा व गणित में दक्ष बनाने का लक्ष्य दिया गया। उन्होंने बताया कि परीक्षा से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर कमजोर छात्रों के लिए विशेष सुधार कार्यक्रम चलाए जाएंगे। हर एक छात्र को बेहतर शिक्षा देने पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
000
वर्जन
-जिन बच्चों के आधार अपडेट नहीं, आधार में कोई गड़बडी है। उनके अभिभावकों के खाते में अभी तक पैसे नहीं आए हैं। आधार को अपडेट करने के बाद ही पैसे आएंगे।- विमलेश कुमार, बीएसए