फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   12 suspects interrogated in firing and bombing

Moradabad News: हिमगिरी काॅलोनी में फायरिंग और बमबाजी करने में 12 संदिग्धों से पूछताछ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
12 suspects interrogated in firing and bombing
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की हिमगिरी काॅलोनी डबल स्टोरी में बुधवार रात फायरिंग और बमबाजी करने के मामले में पुलिस ने 12 संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस सभी से पूछताछ कर घटना की तह तक जाने का प्रयास कर रही है। जबकि पुलिस की दो टीमें अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। आरोपियों में एक दरोगा का बेटा और दूसरा आरोपी सरकारी विभाग की गाड़ी चलाने वाले चालक का बेटा है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के हिमगिरी काॅलोनी डबल स्टोरी निवासी राजा सिंह ने 14 नामजद और कुछ अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि बृहस्पतिवार की रात उनका बेटा अंकित सिंह जिम से घर लौट रहा था। घर के पास ही कुछ युवक बाइकों से आ गए और उन्होंने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान देसी बम भी फेंके गए थे। जिससे अंकित के पेट, सीने और हाथ में छर्रे लग गए थे। जिसमें वह घायल हो गया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी अमन ठाकुर, अभय त्यागी, रितिक आनंद, अर्पित मदान, श्रीत शर्मा, आर्यन शर्मा, मणिकांत शर्मा, संजय गुर्जर, अर्नव नितिन सैनी, आरुष, सुमित, आशु चौधरी और शानू मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी अभय त्यागी के पिता पीएसी में दरोगा हैं और अमन ठाकुर के पिता सरकारी विभाग की गाड़ी चलाते हैं। पुलिस ने घटना के बाद हिमगिरी कॉलोनी, नवीन नगर, चंद्र नगर, काशीराम नगर कॉलोनी और लाइन से 12 युवकों को हिरासत में ले लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed