फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   12 new transformers to be installed and capacity of 51 to be upgraded at the MLA's request.

Moradabad News: विधायक की मांग पर लगेंगे 12 नए ट्रांसफार्मर, 51 की होगी क्षमता वृद्धि

Sat, 18 Jul 2026 02:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 18 Jul 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
12 new transformers to be installed and capacity of 51 to be upgraded at the MLA's request.
ठाकुरद्वारा। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सुचारू विद्युत आपूर्ति के लिए 12 नए ट्रांसफार्मर लगेंगे और 51 ट्रांसफार्मर की क्षमता में वृद्धि होगी। ओवरलोडिंग के कारण विद्युत आपूर्ति काफी समय से बाधित चल रही है। क्षेत्र के सपा विधायक नवाब जान खां ने बताया कि जनता की लगातार इस बारे में उन्हें शिकायतें मिल रही थीं। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड तृतीय को पत्र लिखकर सुचारू विद्युत आपूर्ति के लिए सुदृढ़ीकरण योजना के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र में नए ट्रांसफार्मर लगाने और पुरानों की क्षमता में वृद्धि करने की मांग की। जिस पर क्षेत्र के ठाकुरद्वारा नगर, ग्रामीण, सुरजननगर, सरकड़ा परम, पाइंदापुर, सुल्तानपुर दोस्त, सिधावली और बुढानपुर अलीगंज बिजलीघर क्षेत्र में नए ट्रांसफार्मर और ट्रांसफार्मर क्षमता बढ़ाने की स्वीकृति मिल गई है। इनमें ट्रांसफार्मर विभिन्न स्थानों पर लगेंगे जबकि 51 ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि होगी। ठाकुरद्वारा नगर में नए ट्रांसफार्मर मोहल्ला होलिका मंदिर नूर करीम होटल के पास, माता वाली रोड, नालंदा चौक, फैजाने मदीना के लिए स्वीकृत हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में रामनगर खागूबाला बस स्टैंड और भरतावाला ट्रांसफार्मर की क्षमता 25 से बढ़कर 63 केवीए, नन्हूवाला ट्रांसफार्मर की क्षमता 63 से 100 केवीए बढ़ा दी गई है। उपखंड अधिकारी ठाकुरद्वारा रंजीत सिंह ने अपने क्षेत्र में नए ट्रांसफार्मर और क्षमता वृद्धि की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शीघ्र स्वीकृत क्षमता वृद्धि और नए ट्रांसफार्मर पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed