फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   117.6 mm of clouds rained the most in the season on Wednesday

Moradabad News: बुधवार को सीजन में सबसे अधिक 117.6 मिमी बरसे मेघ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
117.6 mm of clouds rained the most in the season on Wednesday
मुरादाबाद। सीजन की अब तक की सबसे अधिक 117.6 मिलीमीटर बारिश बुधवार को हुई। मंगलवार देर रात साढ़े दस बजे से बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ बारिश दौर शुरू हुआ, जो शाम छह बजे तक रहा। बारिश ने पिछले दस-12 दिन से गर्मी से बेहाल शहरवासियों को राहत दी। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को भी बादल छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया है।
विज्ञापन

मंगलवार रात बहुत तेज बारिश हुई। बुधवार सुबह भी बादल छाए थे। शाम तक कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश होती रही। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार पिछले 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो-दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम था। सुबह और शाम को वातावरण में नमी 98-98 फीसदी थी।
विज्ञापन

हवा की गति पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटा पूरब से पश्चिम की ओर रही। सुबह बारिश 94.4 मिलीमीटर दर्ज की गई और शाम को 23.2 मिलीमीटर दर्ज की गई। इस तरह कुल बारिश 117.6 मिलीमीटर हुई। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि बृहस्पतिवार को बादलों की आवाजाही रह सकती है। कहीं-कहीं बूंदाबांदी और हल्की बारिश हो सकती है। एक पश्चिमी विक्षोभ बन रहा था, लेकिन अभी उसकी हवाएं मुरादाबाद और उसके आसपास के क्षेत्रों तक नहीं पहुंची हैं। शुक्रवार तक पश्चिमी विक्षोभ से होने वाली बारिश की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्ष 2011 के बाद अगस्त माह की कुल बारिश

वर्ष बारिश मिलीमीटर में
2011 773.8
2012 391.8
2013 455
2014 89
2015 335.7
2016 201.6
2017 440.6
2018 616.4
2019 332.3
2020 249.5
2021 299.7
2022 182.1
2023 344.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed