फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सपा नेताओं को लखनऊ बुलाया

सपा नेताओं को लखनऊ बुलाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
सपा नेताओं को लखनऊ बुलाया
मुरादाबाद। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के मुरादाबाद से चुनाव मैदान में कूदने से भाजपा एवं गठबंधन के सियासी समीकरण गड़बड़ा गए हैं। गठबंधन प्रत्याशी को लेकर सपा हाईकमान ने मुरादाबाद जिला, महानगर पदाधिकारियों के अलावा पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ नेताओं को लखनऊ बुलाया है। प्रत्याशी चयन को लेकर यह बैठक अहम मानी जा रही है।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के चुनाव मैदान में आने से मुरादाबाद प्रदेश की सबसे हॉट सीट बन गई है। इससे भाजपा एवं गठबंधन के प्रत्याशी चयन का गणित भी उलझ गया है। सियासी जानकारों का कहना है कि राबब्बर के आने से मुकाबला त्रिकोणीय होगा। इसके चलते ही भाजपा एवं गठबंधन अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाए हैं। दोनों ही पार्टियों में प्रत्याशी को लेकर मंथन किया जा रहा है। सपा सूत्रों के मुताबिक पार्टी हाईकमान ने जिला, महानगर अध्यक्ष, महामंत्री, लोकसभा क्षेत्र के प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व विधायक, पूर्व मेयर समेत वरिष्ठ नेताओं को सोमवार को लखनऊ बुलाया है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव स्थानीय नेताओं से मुरादाबाद के बदले सियासी समीकरणों के साथ प्रत्याशी चयन को लेकर चर्चा करेंगे और सुझाव भी सुनेंगे। सूत्रों का कहना है कि बैठक के बाद ही प्रत्याशी चयन का फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed