फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   विकास के एजेंडे पर चुनाव लड़ेगी भाजपा: भूपेंद्र

विकास के एजेंडे पर चुनाव लड़ेगी भाजपा: भूपेंद्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
विकास के एजेंडे पर चुनाव लड़ेगी भाजपा: भूपेंद्र
मुरादाबाद। राज्यसभा सदस्य अमर सिंह के मुरादाबाद से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की चर्चा से सियासी गलियारों में हलचल बढ़ गई है। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मुरादाबाद से कौन प्रत्याशी होगा, इसका फैसला भाजपा का केंद्रीय संसदीय बोर्ड तय करेगा। उन्होंने दावा किया कि मुरादाबाद से प्रत्याशी कोई भी आए रिकार्ड मतों से जीतेगा।
विज्ञापन

पंचायत भवन में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी मुरादाबाद के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करेगी। प्रदेश स्तरीय कमेटी संभावित दावेदारों की सूची केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजेगी। बोर्ड ही तय करेगा मुरादाबाद से पार्टी का प्रत्याशी कौन होगा। उन्होंने कहा कि पहले चरण के नामांकन से पूर्व मुरादाबाद समेत कई सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा हो जाएगी।
विज्ञापन

मुरादाबाद से कांग्रेस के राजबब्बर को प्रत्याशी उतारे जाने पर भूपेंद्र सिंह ने कहा कि उत्तरप्रदेश में कांग्रेस लगभग निष्प्रभावी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर को मुरादाबाद से प्रत्याशी बनाए जाने से भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। त्रिकोणीय मुकाबले के सवाल पर कहा कि भाजपा को किसी से कोई चुनौती नहीं है। भाजपा प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी के विकास और संगठन के एजेंडे से चुनाव लड़ेगी। विकास के एजेंडे की बदौलत ही भाजपा सत्ता में आई थी और दोबारा आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed