फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   किसानों के मुद्दों पर प्रत्याशी मैदान में उतारेगी कांग्रेस

किसानों के मुद्दों पर प्रत्याशी मैदान में उतारेगी कांग्रेस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
किसानों के मुद्दों पर प्रत्याशी मैदान में उतारेगी कांग्रेस
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कांग्रेस के मुरादाबाद लोकसभा प्रभारी आजम शेख ने दूसरे दिन भी लोकसभा चुनाव तैयारियों को लेकर कांग्रेसियों के साथ मंथन और चिंतन किया। छह घंटे की मैराथन समीक्षा बैठक में प्रभारी ने अलग-अलग ग्रुप बनाकर वरिष्ठ कांग्रेसियों का मन टटोला। कांग्रेसियों से प्रत्याशी चयन और संगठन को मजबूत बनाने से लेकर चुनावी मुद्दों पर बातचीत की। अधिकतर कांग्रेसियों ने स्थानीय प्रत्याशी की पैरवी की। कहा कि स्थानीय नहीं होने पर जिताऊं और टिकाऊं होने के साथ चर्चित चेहरा मैदान में उतारा जाए। कांग्रेसियों ने कहा कि किसानों के मुद्दों को चुनावी एजेंडा बनाया जाए तो जीत पक्की हो सकती है।
लोकसभा प्रभारी आजम शेख ने गुरुवार को महानगर के बाद शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक ली। इसमें जिले भर से वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के अलावा पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, प्रत्याशी, पदाधिकारी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्यों को बुलाया गया। दोपहर दो बजे से शुरू हुई बैठक में लोकसभा चुनाव पर चिंतन हुआ। प्रभारी ने सामूहिक रूप से प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया का पैगाम दिया और बूथ स्तर पर कांग्रेस को खड़ा कर चुनाव तैयारियों का आह्वान किया। कांग्रेसियों से उनके सुझाव सुने। रात आठ बजे तक बैठक में प्रभारी ने ग्रुप बनाकर भी वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं का मन टटोला और संगठन मजबूत करने, प्रत्याशी चयन और चुनाव मुद्दों को लेकर वार्ता की।
विज्ञापन

अधिकतर कांग्रेसियों ने कहा कि माहौल कांग्रेस के पक्ष में है। मेहनत और जीताऊं प्रत्याशी उतारने से सीट कांग्रेस की झोली में आ जाएगी। कइयों ने कहा कि स्थानीय प्रत्याशी छोड़कर आलाकमान बाहरी प्रत्याशी उतारता है तो वो सेलिब्रेटी होना चाहिए, जिससे चुनाव जीता जा सके। संगठन को मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर पर काम करने का सुझाव दिया गया। अधिकतर कांग्रेसियों ने कहा कि किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस सीट पर आसानी से जीत सकती है। कांग्रेसियों ने कहा कि गन्ना का भाव 325 रुपये प्रति कुंतल होने के बाद भी किसान 180 रुपये बेचने को मजबूर है। उसमें भी उसे भुगतान नहीं हो रहा है। कुछ लोगों ने जीएसटी और नोट बंदी के असर का जिक्र किया। कहा कि नोटबंदी और जीएसटी से मुरादाबाद में एक्सपोर्ट कारोबार में आठ हजार करोड़ टर्नओवर गिरा है। 20 हजार करोड़ का टर्नओवर 12 हजार करोड़ में आ गया है। आर्टिजन बेगार हो गए हैं। बैठक में फूल कुंवर, डा. राजेश सिंह, बसंत सिंह, मुशाहिद, फिराजुद्दीन, रईसुल, शकील हाशमी, दारा अली, विजय राज और महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा समेत सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद रहे। अध्यक्ष जिलाध्यक्ष डा. एपी सिंह और संचालन शकील हाशमी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंधिया को सौंपी जाएगी फीड बैक रिपोर्ट
लोकसभा प्रभारी आजम शेख ने कहा कि कांग्रेसियों के फीड बैक की रिपोर्ट पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया को सौंपी जाएगी। महानगर और जिला कमेटी की बैठकों में संगठन, प्रत्याशी और चुनावी मुद्दों को लेकर काफी कुछ फीड बैक मिल चुका है। बिंदुवार पूरी रिपोर्ट सौंपने के बाद भी प्रत्याशी का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed