{"_id":"5bdb775dbdec22698e6eb7f6","slug":"11541109597-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच नबंवर तक हर हालू में चालू हो चीनी मिलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच नबंवर तक हर हालू में चालू हो चीनी मिलें
Updated Fri, 02 Nov 2018 03:29 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर। भारतीय किसान यूनियन भानू की पंचायत रहरा ब्लॉक परिसर में आयोजित की गई। जिसमें किसानों ने कहा कि चीनी मिलें चालू नहीं होने से किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मांग की गई कि हर हाल में पांच नवंबर तक चीनी मिले चालू हो जानी चाहिए।
बृहस्पतिवार को हुई पंचायत की ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कहा कि स्वामी नाथन की रिपोर्ट के आधार पर किसान आयोग का गठन किया जाए। क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं होने से परेशानी बनी हुई है। मुबारिजपुर का अलग फीडर बनाया जाए। कहा कि जिले की सभी चीनी मिलें पांच नवंबर तक चालू कर देनी चाहिए। बकाया गन्ने का भुगतान शीघ्र किया जाना चाहिए। इससे किसानों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारी किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसे कतई सहन नहीं किया जाएगा। इस मौके पर युवा ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, जयप्रकाश गुप्ता, नरेंद्र सिंह, देवेंद्र सैनी, मोहित कुमार, दाताराम, बबलू सिंह, कमलेश, दयावती, रामकिशोर, शीशपाल मौजूद रहे।