{"_id":"5b58dec84f1c1b48748b7000","slug":"11532550856-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब लगेंगे साढ़े सात लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब लगेंगे साढ़े सात लाख पौधे
Updated Thu, 26 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
वन विभाग ने मुरादाबाद केपर्यावरण असंतुलन को गंभीरता से लिया है। इसकेचलते पहले दिए गए पौध लगाने के लक्ष्य को बढ़ाकर छह गुना कर दिया है। केवल इतना ही नहीं, 15 अगस्त को ही पांच लाख से ज्यादा पौध लगाने का लक्ष्य विभिन्न विभागों को दिया गया है।
वन विभाग ने मंडल में कुल 22 लाख पौध लगाने का लक्ष्य रखा था। उनमें से मुरादाबाद में एक लाख 25 हजार, अमरोहा में 10 लाख, संभल में 50 हजार, रामपुर में 1.5 लाख और बिजनौर में 8 लाख पौध लगाने की तैयारी थी। मानकों के अनुसार वन क्षेत्र कुल क्षेत्रफल का 33 फीसदी होना चाहिए। बिजनौर और अमरोहा में यह करीब चार फीसदी है। जबकि मुरादाबाद में 0.7 फीसदी ही रह गया है। इसके बावजूद पौध लगाने का लक्ष्य कम मिलना चिंता का विषय था। वन विभाग के अधिकारियों का मानना था कि जिले में पौध लगाने के लिए जगह की कमी के चलते यह निर्णय लिया गया है। शासन ने जिले में हरियाली की ज्यादा कमी होने और खतरनाक स्तर तक पौधों की तादात कम हो जाने के चलते लक्ष्य में संशोधन कर दिया है। अब पहले लक्ष्य से छह गुना पौध लगनी है। जिले का लक्ष्य अब साढ़े सात लाख पौध लगाई जानी हैं।
...
जिला वन अधिकारी कन्हई सिंह पटेल ने बताया कि सवालाख केसापेक्ष अब साढ़े सात लाख पौध लगानी हैं। इनमें से पांच लाख 35 हजार को 15 अगस्त को ही लगाया जाना है। इसकेसाथ ही लगाए गए पौधों की रक्षा भी करनी है।
विज्ञापन
..