{"_id":"5b0721f44f1c1ba66e8b471f","slug":"11527194100-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी बाल बाल बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी बाल बाल बची
Updated Fri, 25 May 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
मझोला थानाक्षेत्र के जीरो प्वाइंट के पास हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े फैक्ट्री कर्मचारी को टक्कर मार दी। इस हादसे में उनकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिया है।
बरेली के गायत्री नगर निवासी अतुल जौहरी गत्ता फैक्ट्री में नौकरी करते थे। उनकी पत्नी शिक्षिका हैं। गुरुवार को पति पत्नी कार से हरिद्वार गए थे। गुरुवार रात पति पत्नी वापस लौट रहे थे। जीरो प्वाइंट के पास ड्राइवर ने भारत पेट्रोल पंप के पास गाड़ी रोक दी। अतुल जौहरी पानी पीने के लिए नीचे उतरे। इसी दौरान पीछे से आ रही सेंट्रो कार ने अतुल जौहरी को टक्कर मार दी। इस हादसे में उनकी मौत हो गई। जबकि पत्नी बाल बाल बच गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। जबकि टक्कर मारने वाली कार कार कब्जे में ले ली गई।