फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   दूसरे दिन भी नहीं आया गेहूं

दूसरे दिन भी नहीं आया गेहूं

Tue, 03 Apr 2018 02:28 AM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी नहीं आया गेहूं
मुरादाबाद। इस साल किसानों को गेहूं बेचने के लिए अपने खेतों से ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं होगी। प्रशासन ने क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ा दी है। मंडल में 125 क्रय केंद्र बढ़ाकर 387 कर दिया गया है। जिले में पिछले साल के 67 की बजाय इस बार 77 क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीदा जाएगा।
विज्ञापन

गेहूं क्रय केंद्र लगकर तैयार हो गए हैं, लेकिन अभी तक अनाज नहीं पहुंच रहा है। क्षेत्र में अभी गेहूं की अगैती प्रजाति और जौं की कटाई शुरू हुई है। तापमान अच्छा है, ऐसे में कटने के साथ ही गहाई शुरू हो जाएगी। अधिकारियों का मानना है कि तीन-चार दिन में तौल होने लगेगी। इसकेलिए किसानों को मैसेज भेजकर तौल की जानकारी दी जा रही है। इसकेसाथ ही गन्ना भुगतान तत्काल ऑनलाइन होने और परेशानी होने पर कंट्रोल रूम का नंबर भी दिया जा रहा है। किसानों को क्रय केंद्र पर गेहूं की बिक्री करने के लिए अपनी जमीन के कागजात के साथ रजिस्ट्रेशन कराना होगा। बिना रजिस्ट्रेशन के गेहूं की खरीद नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

...
इस बार गेहूं की खरीद का लक्ष्य 299900 मीट्रिक टन
...
मुरादाबाद - 47600
संभल - 100600
रामपुर - 103600
अमरोहा - 28700
बिजनौर - 20300
....
तौल केंद्र बिल्कुल तैयार हैं। बारदाना पहुंच गया है। अब किसानों का इंतजार है। गेहूं की कटाई शुरू हो गई है। तीन-चार दिन में गेहूं आना शुरू हो जाएगा।
- एके सक्सेना, आरएमओ।
....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed