फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   1149 students gave marks improvement exam

1149 विद्यार्थियों ने दी अंक सुधार परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
1149 students gave marks improvement exam
एमजेपी रूहेलखंड विश्वविद्यालय की स्नातक और परास्नातक की सुधार परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई है। इसके लिए जनपद में दस केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर 4288 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। पहले दिन शनिवार को बारिश में भीगते हुए विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा प्रभारियों का कहना है कि परीक्षा के समय विद्यार्थियों को मास्क लगाने के अलावा सैनिटाइजर साथ लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

हिंदू कॉलेज में सुबह की पाली में 730 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 662 उपस्थित रहे, जबकि 68 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में 56 विद्यार्थियों में से 54 परीक्षा देने आए, जबकि दो अनुपस्थित रहे। केजीके कॉलेज में पहली पाली में 336 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 34 अनुपस्थित और 302 उपस्थित रहे। दूसरी पाली में 21 पंजीकृत थे और सभी उपस्थित रहे। एमएच कालेज के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार अरोरा ने बताया कि परीक्षा में सुबह की पाली में 140 में से 130 परीक्षा देने आए और दस अनुपस्थित थे। दूसरी पाली में एमएससी रसायन विज्ञान का सिर्फ एक छात्र पंजीकृत था और वह परीक्षा देने आया था। शनिवार को सुबह की पाली में बीकॉम, बीए और बीएससी अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है। जो विद्यार्थी मास्क नहीं लगाकर आए, उनसे रुमाल बंधवा दिया गया था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि आठ से 13 जनवरी तक होने वाली सुधार परीक्षाओं का दो पालियों में आयोजन किया जाएगा। पहली पाली सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक आयोजित की जा रही है, जबकि दूसरी पाली दोपहर डेढ़ बजे से दोपहर तीन बजे तक हो रही है। सबसे ज्यादा दस कॉलेजों का परीक्षा केंद्र एमएच कॉलेज को बनाया गया है, जबकि हिंदू कॉलेज में सबसे अधिक 1273 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed