{"_id":"5c8abe4dbdec2213e54ba00a","slug":"111552596557-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएफटीएम को हरा मेराज एक्सपोर्ट क्लब फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएफटीएम को हरा मेराज एक्सपोर्ट क्लब फाइनल में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। डीएसए की ओर से रेलवे स्टेडियम में आयोजित किए जा रहे अवस्थी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया। जिसमें मेराज एक्सपोर्ट क्लब ने आईएफटीएम की टीम को 77 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली। आईएफटीएम की ओर से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी शिवा सिंह ने 70 रन की पारी खेली और गेंदबाजी में कमाल किया।
डीएसए के सचिव व पूर्व रणजी खिलाड़ी विजय गुप्ता ने बताया कि पहला सेमीफाइनल मैच मेराज एक्सपोर्ट क्लब और आईएफटीएम की टीम के बीच खेला गया। टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेराज एक्सपोर्ट क्लब की टीम ने निर्धारित 35 ओवरों में छह विकेट खोकर 247 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसमें सौरभ रावत ने सर्वाधिक 69 रन बनाए, जबकि दानिश ने 38 रन की पारी खेली। जियाउरर्हमान ने 33 रनों का योगदान दिया। आईएफटीएम की ओर से अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी शिवा सिंह ने उम्दा गेंदबाजी करते हुए 37 रन देकर दो विकेट लिए। जबकि पर्व सिंह ने 46 रन देकर दो विकेट चटकाए।
बड़े स्कोर का पीछा करने उतरी आईएफटीएम की टीम 30 ओवर और एक गेंद खेलकर 170 रन पर आल आउट हो गई। शिव सिंह ने नौ चौके और दो छक्कों की मदद से 70 रन की शानदारी पारी खेली। यश शुक्ला ने पांच चौकों की मदद से 39 रनों का योगदान दिया। जबकि मेराज एक्सपोर्ट क्लब की ओर से गेंदबाज रोहित ने 30 रन देकर तीन विकेट व नमन ने 35 रन देकर दो विकेट चटकाए। इस तरह मेराज एक्सपोर्ट क्लब ने 77 रनों से सेमीफाइनल मैच जीत कर फाइनल में जगह बनाई। मैच के दौरान विजय गुप्ता, प्रदीप टंडन, बदरुद्दीन, विपिन गुप्ता, संजय अग्रवाल, सुशील शर्मा, नजाकत अली, नासिर कमाल, नावेद, योगेंद्र गौतम प्रवीण कुमार और निहाल खान समेत अन्य भी मौजूद रहे।