फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   कभी बादल तो कभी धूप की रही लुकाछिपी

कभी बादल तो कभी धूप की रही लुकाछिपी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
कभी बादल तो कभी धूप की रही लुकाछिपी
मुरादाबाद। पिछले दो दिन तक बारिश से सराबोर करने वाले मौसम का मिजाज शनिवार को बदला बदला रहा। शुक्रवार रात को झमाझम बारिश के बाद शनिवार सुबह आसमान में कभी बादल छा रहे थे तो कभी धूप खिल रही थी। इसके बावजूद अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार रात को हुई बारिश 16.2 मिली मीटर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से आसमान में छाए बादलों और शुक्रवार रात की बारिश के बाद वातावरण में नमी बनी रही थी। सुबह की आर्द्रता 96 फीसदी रही, जबकि शाम की 73 फीसदी दर्ज की गई। दिन में धूप निकलने के बावजूद तापमान में ज्यादा सुधार नहीं हुआ। राजकीय इंटर कालेज स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निसार अहमद ने बताया कि अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। .8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि 17 फरवरी को मौसम सामान्य रहने की संभावना है, जबकि 18 और 19 फरवरी को एक बार फिर से बादल व बारिश आने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि गेहूं की फसल के लिए कम तापमान फायदेमंद है। इससे किसानों को पैदावार में लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed