फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मायावती के जन्म दिन के बहाने गठबंधन ने दिखाई ताकत

मायावती के जन्म दिन के बहाने गठबंधन ने दिखाई ताकत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
मायावती के जन्म दिन के बहाने गठबंधन ने दिखाई ताकत
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो मायावती के 63 वें जन्म दिन के बहाने मंगलवार को अंबेडकर पार्क में सपा बसपा गठबंधन ने अपनी ताकत का एहसास दिलाया। 25 साल पुरानी दुश्मनी भूलाकर दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता और पदाधिकारी जन्म दिन मनाते नजर आए। दोनों पार्टियों के नेताओं ने संयुक्त रूप से केक काट कर बधाइयां दीं और मंच से भाजपा को जुमले बाजों की पार्टी बताते हुए 2019 में सबक सिखाने का एलान किया।
अंबेडकर पार्क में मंगलवार सुबह से ही बसपा कार्यकर्ता जुटने शुरू हो गए थे। दोपहर बारह बजे तक अंबेडकर पार्क खचाखच भर गया था। इतनी बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में पहुंचे कि पार्क में जगह और कुर्सियां नहीं मिलीं तो वह पार्क के आस पास की सड़कों पर खड़े होकर भाषण सुनते नजर आए। मायावती जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मायावती का 63 वां जन्म दिन मनाया गया। मंच पर सपा विधायक और वरिष्ठ नेताओं को पहली लाइन में बैठाया गया। गठबंधन के बाद और लोकसभा चुनाव से पहले ये पहला मौका आया जब बसपा और सपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एक साथ मंच साझा करते नजर आए। बसपा के पूर्व विधायक गिरीश चंद्र ने सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। इस मौके पर मुरादाबाद, बरेली मंडल के प्रभारी रणविजय सिंह एडवोकेट, जिला, पूर्व विधायक विजय यादव, जिला अध्यक्ष गुलाब सिंह, निर्मल सिंह सागर, सुनील आजाद, डा. हर नंदन प्रसाद, अनिल चौधरी समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


कांग्रेस ने दिए चार गांधी, भाजपा ने तीन मोदी
मुरादाबाद। पूर्व विधायक विजय यादव ने मंच से आपत्ति जनक बयान दिया। उन्होंने कहा कि 2019 के बाद भाजपा वालों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा जाएगा। जनता जुमले बाजों से तंग आ चुकी है। अब इन्हें सबक सिखाने का समय आ गया। पूर्व विधायक ने कहा कि कांग्रेस ने चार गांधी दिए और भाजपा ने तीन मोदी। उन्होंने इसे फिर विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी दिए, जबकि भाजपा ने ललित मोदी, नीरव मोदी और नरेंद्र मोदी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



लाल और नीले रंग में रंगा अंबेडकर पार्क
मुरादाबाद। अंबेडकर पार्क मंगलवार को लाल और नीले रंग में रंगा नजर आया। सपा और बसपा कार्यकर्ता अपनी अपनी पार्टियों के झंडे हाथ में लेकर पार्क में पहुंचे थे। जिससे पूरा माहौल लाल और नीला हो गया।

महिलाएं बोले, मायावती से अच्छी कोई नेता नहीं
मुरादाबाद। अंबेडकर पार्क में मंगलवार को मायावती का 63 वां जन्म दिन मनाया गया। इस कार्यक्रम में महिलाएं भी बड़ी संख्या में पहुंचीं। लाइन पार से आई सावित्री देवी ने बताया कि मायावती से अच्छी कोई नेता नहीं हैं। वह गरीब और बेसहारा लोगों की हमेशा मदद करती हैं। मुगलपुरा से आई परवीन ने बोली भाजपा को सपा और बसपा का गठबंधन ही टक्कर से सकता है।


लोगों में खूब दिखा गठबंधन का उत्साह
मुरादाबाद। बसपा सपा के गठबंधन का लोगों में खूब उत्साह दिखाई दिया। सपा कार्यकर्ता मायावती के जिंदाबाद के नारे लगाते नजर आए तो बसपा कार्यकर्ता भी अखिलेश यादव के जिंदाबाद के नारे लगाते नजर आए।


मंच पर भगवाधारी भी नजर आए
मुरादाबाद। मायावती के जन्म पर आयोजित किए गए कार्यक्रम में भगवाधारी भी नजर आए। जिसे लेकर तरह तरह की चर्चा शहर में फैलती नजर आईं। मंच पर मौजूद भगवाधारी के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।


सपा विधायक ने मैं उप चुनाव दलित समाज के समर्थन से बना
मुरादाबाद। बिलारी विधायक मो. फहीम ने मंच से कहा कि ये पहली बार है कि जब दो पार्टियों के गठबंधन से जनता में खुशी नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि 2016 में वह बिलारी से उपचुनाव जीते थे। तब उन्हें दलित समाज के समर्थन देकर चुनाव जिताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed