फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बिलारी नगर में 819 लाभार्थियों के बनेंगे आवास

बिलारी नगर में 819 लाभार्थियों के बनेंगे आवास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
बिलारी नगर में 819 लाभार्थियों के बनेंगे आवास
बिलारी। डूडा के परियोजना अधिकारी ने नगरपालिका कार्यालय आकर प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा की। इस दौरान निर्धारित मानक पूरे करने वाले लाभार्थियों को आवास निर्माण हेतु धनराशि जारी करने की बात कही। इस दौरान कई पालिका सभासदों ने अपने अपने वार्डों की समस्याएं बताईं।
विज्ञापन

बिलारी नगर में सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नगर में चयनित लाभार्थियों के आवास बनवाए जा रहे हैं। नगरपालिका प्रशासन को लगातार यह शिकायतें मिल रही थीं कि आवास योजना लाभार्थी चयन मामले में सर्वे करने वाले कर्मचारियों द्वारा सुविधाशुल्क वसूला जा रहा है तथा नियमविरूद्ध तरीके से अपात्रों का चयन किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान सभासद देवेश शर्मा एडवोकेट, चेतन चौधरी, मुख्तयार आलम बंजारा, रिजवान उर्फ मुन्ना सैफी, इसरार हुसैन अंसारी, सूरज शर्मा, सखावत हुसैन सलमानी, कमर आलम अंसारी, मोहम्मद सुलेमान अंसारी, अभिषेक पांडेय आदि भी पहुुंच गए। परियोजना अधिकारी ने सभासदों को भरोसा दिलाया कि जो भी संस्था का सर्वे कर्मी नगर में आवास लाभार्थियों का सर्वे करने जाएगा उसके गले में फोटोयुक्त पहचान पत्र पड़ा होगा। बैठक के बाद परियोजना अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बिलारी नगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 819 लाभार्थियों का चयन किया गया है। 407 लाभार्थियों को पहली किश्त 268 लाभार्थियों को दूसरी किश्त और 11 लाभार्थियों को तीसरी किश्त की धनराशि जारी कर दी गई है। ऐसे ही 360 लाभार्थियों का चयन पूर्व के मकान में अतिरिक्त कक्ष बनाने के लिए किया गया है। इस योजना में चयनित लाभार्थी को आवास निर्माण के लिए तीनों किश्तों में ढाई लाख रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed