{"_id":"5b54ea524f1c1bb8538b4be3","slug":"111532291666-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम का घेराव करेंगे आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम का घेराव करेंगे आज
Updated Mon, 23 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
सफाई कर्मचारी संघ ने सोमवार को नगर निगम का घेराव करने का एलान किया है। आउट सोर्सिंग पर काम करने वाले सफाईकर्मियों को दो महीने से वेतन नहीं मिला है। इसके साथ ही वर्दी और बरसायती न मिलने से भी कर्मचारी नाराज हैं।
नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने दो महीने पहले मेयर और नगर आयुक्त का घेराव किया था। वह आउट सोर्सिंग पर काम करने वाले कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इस दौरान मेयर व नगर आयुक्त ने इनका वेतन बढ़ाने का एलान किया था। बाद में उनको लिखित आश्वासन भी दिया गया था। इनका वेतन साढ़े सात हजार रुपये से बढ़ाकर साढ़े दस हजार करने पर सहमति बनी थी। पिछले दिनों अधिकारियों ने साढ़े दस की बजाय दस हजार रुपये वेतन देने का भरोसा दिया था, जिसको सफाई कर्मचारी संघ ने स्वीकार कर लिया था। उसके बावजूद कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। दो महीने से वेतन ही नहीं मिला है। इससे सफाई कर्मचारी परेशान हैं।
सफाई मजदूर संघ के प्रदेश पदाधिकारी ओमीलाल बाल्मीकी ने बताया कि बढ़ाने का भरोसा देकर वेतन ही रोक दिया गया है। इससे लोग खाने तक को मोहताज हैं। उनको वर्दी और बरसायती भी नहीं दी गईं हैं। इसके विरोध में सोमवार को नगर निगम का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा। वेतन कर्मचारियों के खातों में पहुंचने पर ही घेराव खत्म किया जाएगा।