{"_id":"5b3be35e4f1c1bad288b47af","slug":"111530651486-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क में गड्ढों की वजह से हादसा, आठ बच्चे जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क में गड्ढों की वजह से हादसा, आठ बच्चे जख्मी
Updated Wed, 04 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
कटघर के रामनगर मझरा में स्कूल जाने के लिए बच्चों को मंगलवार अपनी जिंदगी खतरे में डालनी पड़ गई। स्कूल जाने वाले रास्ते पर गड्ढा होने के कारण पानी भरा था, जिस वजह से बच्चे वहां से गुजर रहे एक माल वाहक पर लटक गए। माल वाहक का डाला टूट गया, जिस वजह से बच्चे नीचे गिरकर जख्मी हो गए। इस हादसे की सूचना पर ग्रामीणों संग परिजन भागे-भागे मौके पर पहुंचे। सूचना पुलिस को दी गई, बच्चों को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से हालत में सुधार आने पर बच्चों को छुट्टी दे दी गई है।
रामनगर मझरा में रहने वाले हिमांशु, काजल, लिप्सी, डॉली और भूमि सहित आठ बच्चे मंगलवार सुबह घर से स्कूल जा रहे थे। वह प्राइमरी और विवेकानंद इंटर कालेज में पढ़ते हैं। बच्चों की उम्र आठ से 11 साल के बीच है। एसएचओ कटघर संजय गर्ग ने बताया कि रामनगर मझरा में सड़क खराब है। बारिश की वजह से रास्ते में पानी भर गया था। सड़क पार करने के लिए बच्चों ने वहां से गुजर रहे मालवाहक का सहारा लिया। वह मालवाहक वाहन पर लटक गए। इस दौरान सड़क में गड्ढे होने के कारण माल वाहक अनियंत्रित हो गया, उसका डाला भी झटका लगने पर टूट गया, जिस कारण बच्चे चोटिल हो गए। हादसे की सूचना पर ग्रामीण, पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। बच्चों को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के बाद बच्चों की हालत में सुधार है। पुलिस ने चालक को माल वाहक सहित पकड़ लिया। परिजनों ने बताया कि लंबे समय से सड़क खराब है। वह लोग सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन निर्माण कार्य कराया गया है। एसएचओ ने बताया कि माल वाहक का डाला टूटने के कारण हादसा हुआ है, इस वजह से शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। इस वजह से चालक और माल वाहक को बच्चों के परिजनों की रजामंदी के बाद छोड़ दिया गया है।