{"_id":"5b047fb84f1c1bd8408b743e","slug":"111527021496-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारह घंटे देरी से आई कोलकाता एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारह घंटे देरी से आई कोलकाता एक्सप्रेस
Updated Wed, 23 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन की नाराजगी के बाद भी रेल परिचालन में सुधार नहीं आ सका। अब भी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से चल रही हैं। मंगलवार को कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन बारह घंटे देरी से मुरादाबाद पहुंची। जबकि जय नगर से अमृतसर जाने वाली एक्सप्रेस अगले दिन मुरादाबाद पहुंची है। इनके अलावा भी तमाम गाड़ियां घंटों देरी से चल रही हैं। सहरसा से अमृतसर जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, वाराणसी भटिंडा एक्सप्रेस पौने तीन घंटे, मुजफ्फरपुर से देहरादून जाने वाली एक्सप्रेस पांच घंटे, अलीगढ़ से देहरादून जाने वाली लिंक एक्सप्रेस सात घंटे, मुजफ्फरपुर से पोरबंदर जाने वाली पुरबिया एक्सप्रेस पौने पांच घंटे, जयनगर से अमृतसर जाने वाली शहीद एक्सप्रेस सात घंटे 23 मिनट और कुंभ एक्सप्रेस सवा तीन घंटे देरी से मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर देरी से पहुंची। जबकि अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार को रद्द रही।
विज्ञापन