फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   गेहूं क्रय केंद्र तो खुले, लेकिन नहीं खुला खरीद का खाता

गेहूं क्रय केंद्र तो खुले, लेकिन नहीं खुला खरीद का खाता

Mon, 02 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
गेहूं क्रय केंद्र तो खुले, लेकिन नहीं खुला खरीद का खाता
मुरादाबाद। रबी फसल गेहूं की सरकारी खरीद के लिए पहली अप्रैल से आधी-अधूरी तैयारी के साथ मुरादाबाद जिले में क्रय केंद्र खुल गए। पहले दिन केंद्रों में गेहूं का एक भी दाना नहीं पहुंचा। रविवार सार्वजनिक अवकाश होने के कारण अधिकांश क्रय केंद्रों का दोपहर बाद शटर गिर गया। केंद्र प्रभारी तौल कांटा, छनना और वारदाना की व्यवस्थाएं दुरुस्त करवाने के बाद वापस लौट गए।
विज्ञापन

रबी फसल गेहूं की कटाई शुरू हो गई है। सरकार ने गेहूं का 1735 मूल्य समर्थन मूल्य घोषित करने के साथ मुरादाबाद जिले में 77 क्रय केंद्र बनाए हैं। पहली अप्रैल से जिले में तीन केंद्रों को छोड़कर बाकी क्रय केंद्र औपचारिक रूप से शुरू हो गए हैं। प्रशासन ने जिला खाद्य विपणन विभाग के साथ क्रय केंद्रों पर कर्मचारियों की ड्यूटी के साथ तौल कांटे, छनना और वारदाना की उपलब्धता सुनिश्चित करवा दी है। डिप्टी आरएमओ अरविंद कुमार सक्सेना के मुताबिक कुंदरकी, बिलारी और खैरुलापुर के क्रय केंद्र नहीं खुल सके। इन केंद्रों के कर्मचारियों की ड्यूटी अचानक खाद्यान्न गोदाम में राशन की रैक उतारने में लग गई। सोमवार से तीनों केंद्र भी खुल जाएंगे। डिप्टी आरएमओ के मुताबिक पहले दिन किसी भी केंद्र में किसान नहीं पहुंचे।
विज्ञापन



- क्रय केंद्र में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। मुरादाबाद में सबसे अधिक काश्तकार मंडी क्रय केंद्र ही पहुंचते हैं। अप्रैल पहले सप्ताह बाद किसानों के पहुंचने की उम्मीद है। - रजनी सिंह, केंद्र प्रभारी मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन


- गेहूं की कटाई अभी पूरी नहीं हुई है। जिन काश्तकारों ने कटाई पूरी कर ली है उनका गेहूं भी पूरी तरह सूखा नहीं है। अत्यधिक नमी वाला गेहूं नहीं खरीदा जाएगा। - अरविंद कुमार, डिप्टी आरएमओ

क्रय केंद्रों की स्थिति
--------------
- खाद्य विभाग 06
- पीसीएफ 41
पीसीयू 11
यूपी एग्रो 06
एसएफसी 06
कर्मचारी कल्याण निगम 03
आरएफसी 04
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed