फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   11 new cooperative societies formed in the district, fertilizer allocation not yet done

Moradabad News: जिले में 11 नई सहकारी समितियां गठित, अभी खाद आवंटन नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
11 new cooperative societies formed in the district, fertilizer allocation not yet done
मुरादाबाद। जिले में 11 नई सहकारी समितियों का गठन किया गया है, इनमें से छह को खाद बिक्री का लाइसेंस जारी कर दिया है लेकिन समितियों की ओर से अभी मार्जिन मनी जमा नहीं होने के कारण इन्हें खाद आवंटित नहीं की जा सकी है। इन नई समितियों के संचालित हो जाने के बाद जिले में सहकारी समितियों की कुल संख्या 69 हो जाएगी।
विज्ञापन

सहायक निबंधक (सहकारी समितियां) अमरेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में 58 सहकारी समितियां पहले से ही संचालित हैं, इस साल रामनगर गंगपुर (बिलारी), फत्तेपुर खास (कुंदरकी), सहसपुरी (डिलारी), जेबड़ा (छजलैट), शेरुआ धर्मपुर (मुरादाबाद), खाईखेड़ा (ठाकुरद्वारा) में गठित नई सहकारी समितियों को खाद के लाइसेंस जारी कर दिए गए हैं। इसके अलावा मलकपुर सेमली (डिलारी), नाहरवाला, शरीफपुर. दूल्हेपुर पट्टटी चौहान (ठाकुरद्वारा) व हरदासपुर (मुरादाबाद) में भी नई समितियां बनी हैं लेकिन अभी इन्हें खाद के लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

सहायक निबंधक ने बताया कि नई समितियों को शासन की ओर से एक लाख रुपये फर्नीचर आदि के लिए व एक लाख रुपये शेयर मनी देता है। जिसके बाद समितियां मार्जिन मनी जमा करती हैं और उसके बाद उन्हें खाद आवंटित कर दी जाती है, जिससे वह अपने सदस्यों को उपलब्ध कराते हैं। इनमें रामनगर गंगपुर में अभी जमीन नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही सभी नवगठित सहकारी समितियों की औपचारिकताएं पूरी कराकर खाद वितरण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed