{"_id":"665f9a542406e56e520ea904","slug":"11-fruit-carts-on-kanth-road-were-confiscated-moradabad-news-c-15-1-mbd1026-414106-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कांठ रोड पर लगे 11 फल ठेलों को किया जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कांठ रोड पर लगे 11 फल ठेलों को किया जब्त
विज्ञापन
मुरादाबाद। चेतावनी के बाद भी सड़क पर फल आदि के ठेले लगाने से बाज नहीं आ रहे ठेलों को जब्त करने का अभियान नगर निगम ने शुरू कर दिया है। मंगलवार को नगर निगम की टीम ने नो वेंडिंग जोन में लगे 11 फल ठेलों को जब्त किया।
अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना की आशंका को ध्यान में रखते हुए दो दिन पहले ही फलों के ठेले न खड़े करने की चेतावनी दी थी। जिसके बाद भी कई ठेलिया, रेहड़ी वालों द्वारा ठेले लगाए जाने की शिकायत मिल रही थी। इस पर मंगलवार को शाम छह बजे प्रवर्तन टीम ने कांठ रोड़ पर अभियान चलाकर वहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर नो वेंडिंग जोन में फल का ठेला लगा देखा। टीम ने मौके पर पहुंच कर फल के 11 ठेलों को जब्त कर लिया। इसके अलावा प्रवर्तन टीम ने पीलीकोठी से एकताद्वार होते हुए महिला अस्पताल तक अभियान चलाकर अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दी। अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि जब्त फलों के ठेलों को पीलीकोठी स्थित कार्यालय पर पानी टंकी के नीचे खड़ा करवा दिया गया है।