फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   10.80 lakh fraud in the name of getting a job in a government department

Moradabad News: सरकारी विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर 10.80 लाख की ठगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
10.80 lakh fraud in the name of getting a job in a government department
मुरादाबाद। कुंदरकी थाना क्षेत्र के कुलवाड़ा निवासी डालचंद्र ने दो लोगों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उसके बेटे की नौकरी सरकारी विभाग में लगवाने का झांसा देकर उससे दस लाख 80 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित के बेटे की नौकरी नहीं लगी तो उसने आरोपियों से अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपी धमकी देने लगे। पीड़ित ने डीआईजी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित डालचंद्र ने डीआईजी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह कटघर क्षेत्र में एक फर्म में गार्ड है। 2018 में फर्म में काम करने वाले एक व्यक्ति ने गोंडा निवासी अपने दामाद से मुलाकात कराई थी। मुलाकात के दौरान आरोपी दामाद ने बताया कि उसकी सचिवालय में तैनात अधिकारियों से अच्छी जान पहचान है। आरोपी ससुर दामाद ने डालचंद्र को आश्वासन दिया था कि वह उसके बेटे की सरकारी विभाग में नौकरी लगवा देंगे। इसके बाद आरोपी ने रेलवे और उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद भर्ती के लिए पीड़ित के बेटे के फार्म भरवा दिए थे। 12 लाख रुपये की मांग भी की थी। आरोपियों ने अलग अलग तारीख पर दस लाख 80 हजार रुपये ले लिए थे लेकिन डालचंद्र बेटे की नौकरी किसी भी विभाग में नहीं लगी। पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। डीआईजी मुनिराज जी ने इस संबंध में थाना प्रभारी को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed