{"_id":"693dce970f25909428040591","slug":"107-candidates-were-absent-from-the-navodaya-vidyalaya-entrance-exam-thakurdwara-news-c-277-1-smbd1007-111600-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा से गैरहाजिर रहे 107 परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा से गैरहाजिर रहे 107 परीक्षार्थी
Sun, 14 Dec 2025 02:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sun, 14 Dec 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
कांठ। शनिवार को नगर के पट्टी मौढ़ा स्थित महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर हुई पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा से 107 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। जबकि 246 परीक्षार्थियों ने कड़ी निगरानी में परीक्षा दी। शनिवार की सुबह परीक्षा से पूर्व सभी परीक्षार्थियों की परीक्षा केंद्र के बाहर सघन तलाशी ली गई। इसके बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर प्रवेश करने दिया गया। परीक्षा केंद्र प्रभारी/कॉलेज प्रधानाचार्य मदन सिंह ने बताया कि उनके केंद्र पर पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा के लिए 353 परीक्षार्थी पंजिकृत थे। जिनमें से 246 परीक्षार्थी की उपस्थित हो पाए। यह परीक्षा 11:30 से दोपहर 01:30 बजे तक सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कड़ी व्यवस्था के साथ कराई गई। इस परीक्षा के लिए उड़दस्ता टीम में मजिस्ट्रेट खंड विकास अधिकारी छजलैट आईएएस आदित्य श्रीवास्तव, खंड शिक्षा अधिकारी शिवम गुप्ता, पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय की ओर से सीएलओ अंशु शर्मा आदि मौजूद रहे।
..फोटो सं. 03, 04
विज्ञापन
..फोटो सं. 03, 04