फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   आंधी और बूंदाबांदी से किसानों की चिंता

आंधी और बूंदाबांदी से किसानों की चिंता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
आंधी और बूंदाबांदी से किसानों की चिंता
मुरादाबाद। अप्रैल माह के अंतिम चरण में मौसम का मिजाज भी बदलता जा रहा है। कभी अधिक गर्मी तो कभी आंधी और बूंदाबांदी किसानों की चिंता को बढ़ा रही है। पिछले तीन दिन से तापमान में बढ़ोतरी के बाद गुरुवार को एकाएक मौसम में बदलाव दिखाई दिया। शाम को पश्चिम दिशा से आंधी चली और बूंदाबांदी भी हुई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह स्थानीय प्रभाव की वजह से हुआ है। आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन

गत सप्ताह बारिश ने गर्मी से राहत दी थी, लेकिन उसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होने लगी। सुबह से ही होने वाली चटख धूप शाम तक खिली रही। पश्चिमी हवाएं वातावरण में नमी सोख रही हैं। इसकी वजह से रात में भी गर्मी बढ़ रही है। न्यूनतम तापमान में डेढ़ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने से बुधवार रात और गुरुवार दिन का तापमान सीजन का सबसे अधिक दर्ज किया गया। सुबह से ही गर्मी बेहाल कर रही थी। दोपहर में लोगों का घर से निकलना दूभर हो रहा था। कपड़ों से ढंका होने के बावजूद शरीर झुलसता हुआ महसूस हुआ। दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ। आसमान में बादल छाने लगे और बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके बाद धूल भरी तेज हवाएं चलीं। इसके कारण खेतों में कटी हुई किसानों की फसल को नुकसान हुआ। बूंदाबांदी से किसानों को फसल खराब होने का डर सताने लगा। राजकीय इंटर कालेज स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी निसार अहमद अंसारी ने बताया कि अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह की आर्र्दता 58 फीसदी थी जो शाम को घटकर 46 फीसदी रह गई। दिन में हवा पांच से दस किलोमीटर पूर्व की ओर से चली, लेकिन शाम को करीब 30 किलोमीटर पश्चिम की दिशा से हो गई। पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाह ने बताया कि तापमान में बढ़ोतरी होने की वजह से क्षेत्रीय स्तर पर चक्रवात बना है। इसके कारण आंधी और बूंदाबांदी हुई है। यह अस्थाई है। आने वाले तीन-चार दिनों से इसकी संभावना नहीं है। अभी दिन का तापमान कम रहेगा, जबकि रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed