फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मुरादाबाद में नामांकन आज से, सुरक्षा व्यवस् था चाक चौबंद

मुरादाबाद में नामांकन आज से, सुरक्षा व्यवस् था चाक चौबंद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद में नामांकन आज से, सुरक्षा व्यवस्
था चाक चौबंद
मुरादाबाद। तीसरे चरण के लिए चुनाव के लिए मुरादाबाद, रामपुर और संभल में गुरुवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके लिए कलक्ट्रेट पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी लक्ष्मी शंकर सिंह ने बताया कि नामांकन के लिए प्रत्याशी अपने प्रस्तावकाें समेत सिर्फ चार लोगों के साथ कलक्ट्रेट में प्रवेश कर सकेगा। सभी वाहनों को कलक्ट्रेट से 200 मीटर पहले ही हर हाल में रोक दिया जाएग। जांच के लिए कलक्ट्रेट से पहले चार स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है।
विज्ञापन

कमिश्नर कार्यालय के पास से ही वाहनों को रोक दिया जाएगा। इसके लिए बैरिकेडिंग की गई है। इसके बाद कलक्ट्रेट को जाने वाले रास्ते और फिर कलक्ट्रेट गेट पर बैरिकेडिंग करके पुलिस तैनात की गई है। कलक्ट्रेट के अंदर डीएम कक्ष से करीब 50 मीटर पहले भी बैरिकेडिंग करके पुलिस को तैनात किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया गुरुवार को सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगी। शाम पांच बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं। नामांकन प्रक्रिया चार अप्रैल तक चलेगी। इसके बाद पांच अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी और छह व सात को अवकाश के बाद आठ अप्रैल को प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे।
विज्ञापन

इससे पहले कलक्ट्रेट में जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक करके उन्हें नामांकन संबंधी नियम बताए। सभी को यह जानकारी दी गई कि किसी भी सूरत में जुलूस, हंगामा नहीं होगा। कोई भी वाहन कलक्ट्रेट तक नहीं आएगा और निर्धारित संख्या से अधिक लोग प्रत्याशी के साथ कलक्ट्रेट में नहीं आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed