{"_id":"5c8d59c0bdec221468051626","slug":"101552767424-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुद्ध बाजार में 17 दुकानों की सिलिंग से पहले व्यापारियों ने दिए 8.5 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुद्ध बाजार में 17 दुकानों की सिलिंग से पहले व्यापारियों ने दिए 8.5 लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। बुद्ध बाजार स्थित एसएसके इंटर कॉलेज के बाजार की 17 दुकानों पर नगर निगम की टैक्स विभाग की ने छापामारी की। दस साल के हाउस टैक्स के 15 लाख रुपये बकाया को लेकर दुकानों की सिलिंग कार्रवाई शुरू की गई। दुकानों को सील होने की नौबत आते देखकर दुकानदारों ने स्कूल परिसर में मंत्रणा करके करीब 8.5 लाख रुपये के चेक निगम की टीम को सौंप दिए। इसके बाद निगम की टीम ने बाकी रकम के लिए मोहलत दे दी।
नगर निगम के टैक्स विभाग ने बड़े बकाएदारों को टारगेट पर लिया है। खासकर लाखों रुपये हाउस टैक्स को दबाए बैठे बाजारों के संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। इसी कड़ी में शनिवार को टैक्स कर अधीक्षक राजीव लोचन पाठक अपनी टीम के साथ बुद्ध बाजार स्थिति एसएसके इंटर कॉलेज की बिल्डिंग से लगे बाजार की सत्रह दुकानों की सिलिंग के लिए पहुंचे। उनके मुताबिक दुकानदारों ने पिछले दस साल से करीब पंद्रह लाख रुपये का बकाया हाउस टैक्स नहीं चुकाया था। सभी को नोटिस जारी किए गए थे।
निगम की टीम के तेवर देख दुकानदार ढीले पड़े
नगर निगम की टीम के तेवर देखकर दुकानदार ढीले पड़ गए। एक छोटी सी मंत्रणा के बाद तय हुआ कि करीब 8.5 लाख रुपये चुकाकर बाकी रकम के लिए मोहलत दी जाए। टैक्स विभाग के अफसरों के मुताबिक तयशुदा समय में अगर बकाया नहीं मिलता तो दोबारा कार्रवाई की जाएगी।