फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बहन प्रियंका की ससुराल से चुनावी हुंकार भरेंगे राहुल गांधी

बहन प्रियंका की ससुराल से चुनावी हुंकार भरेंगे राहुल गांधी

Tue, 15 Jan 2019 02:03 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Priyesh Mishra Updated Tue, 15 Jan 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
बहन प्रियंका की ससुराल से चुनावी हुंकार भरेंगे राहुल गांधी
ऱाहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मुरादाबाद से लोकसभा चुनाव की हुंकार भरेंगे। उनकी यह रैली छह या सात फरवरी में से किसी एक प्रस्तावित की गई है। सपा - बसपा के बीच गठबंधन होने के बाद अलग - थलग पड़ी कांग्रेस ने सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद यह फैसला लिया है। रैली की प्रस्तावित तारीख घोषित होते ही स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


यह जानकारी कांग्रेस जिला अध्यक्ष डा. एपी सिंह व अन्य पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता में दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रदेश में एक दर्जन रैलियां करेंगे। इनमें से पहली रैली छह या सात फरवरी को मुरादाबाद में प्रस्तावित है।
विज्ञापन


मुरादाबाद में प्रियंका गांघी की ससुराल होने के कारण भी इस रैली को अहम माना जा रहा है। पिछले सप्ताह स्थानीय नेताओं को दिल्ली के वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली बुलाकर यह जानकारी दी थी । मुरादाबाद में प्रस्तावित रैली में मंडल के बिजनौर, अमरोहा, संभल, रामपुर और मुरादाबाद जिलों से भीड़ जुटाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें करीब पांच लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई गई है। बाहर से वाहनों और भीड़ अधिक आने की वजह से रैली जीरो प्वाइंट के पास ही कराने की सहमति बनी है। इसके लिए हाईकमान की मुहर लगना शेष है। रैली में किसानों की समस्या, गन्ना मूल्य और देश में बढ़ती बेरोजगारी मुद्दा रहेगा।


रैली में हो सकती है प्रत्याशी की घोषणा
मुरादाबाद। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कार्यकर्ताओं में जोश भरने और चुनावी माहौल तैयार करने मुरादाबाद आ रहे हैं। 2009 में कांग्रेस इस लोकसभा सीट से भारी मतों से जीती थी। तब यहां की जनता ने पूर्व क्रिकेटर मो. अजहरउद्दीन को जिताया था। लेकिन 2014 में मोदी लहर में कांग्रेस इस सीट को बचा नहीं पाई थी। हालांकि नगर निगम के मेयर चुनाव में कांग्रेस ने फिर से उछाल मारा। लेकिन जीत दर्ज नहीं कर पाई थी। फरवरी में होने वाली रैली में प्रत्याशी की घोषणा की जा सकती है। मंडल के अन्य लोकसभा क्षेत्रों से भी भीड़ रैली में आएगी। ऐसे में टिकट के दावेदार भीड़ जुटाकर अपनी ताकत का अहसास कराने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed