फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   आदर्श स्कूल के प्रधानाध्यापक होंगे सम्मानित

आदर्श स्कूल के प्रधानाध्यापक होंगे सम्मानित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
आदर्श स्कूल के प्रधानाध्यापक होंगे सम्मानित
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कंपोजिट ग्रांट और व्यक्तिगत प्रयासों से स्कूल का सौंदर्यीकरण एवं बच्चों के लिए बुनियादी सुविधाएं मुहैया कर आदर्श विद्यालय बनाने वाले प्रधानाध्यापकों एवं प्रभारी प्रधानाध्यापकों को 26 जनवरी को सम्मानित किया जाएगा। सम्मान जिलाधिकारी की ओर से सार्वजनिक समारोह में दिया जाएगा। बीएसए कार्यालय ने खंड शिक्षा अधिकारियों से 20 जनवरी तक स्कूलों का चयन करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। अधिकतर स्कूलों में बच्चों के बैठने के लिए बेंच तक नहीं हैं। कंपोजिट ग्रांट में पहली बार छात्र संख्या के आधार पर स्कूलों को बजट मिला है। कई स्कूल प्रधानाध्यापकों ने खुद के प्रयासों से स्कूलों की सूरत बदल दी है। प्रधानाध्यापकों ने व्यक्तिगत प्रयासों से बच्चों के लिए बेंच खरीदी हैं। पेयजल के लिए आरओ लगाए हैं। निजी स्कूलों की तर्ज पर शनिवार के लिए कक्षावार अलग-अलग यूनिफार्म बनवाई है। स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं मुहैया कर आदर्श स्कूल के रूप में स्थापित किए हैं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग 26 जनवरी को ऐसे स्कूल प्रधानाध्यापकों और प्रभारी प्रधानाध्यापकों को सम्मानित करने जा रहा है, ताकि दूसरे स्कूल प्रधानाचार्य भी प्रेरित हो सकें। बीएसए योगेंद्र कुमार ने खंड शिक्षा अधिकारियों को स्कूल चयन के आदेश जारी कर दिए हैं। खंड शिक्षा अधिकारियों को 20 जनवरी तक आदर्श स्कूलों के निरीक्षण कर उनकी फोटोग्राफ और प्रधानाध्यापकों की प्रोफाइल बीएसए कार्यालय में जमा करनी होगी। 26 जनवरी को जिलाधिकारी चिह्नित आदर्श स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को सम्मान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मार्ट क्लास के लिए सम्मानित होंगे प्रधानाध्यापक अमित कुमार
मुरादाबाद। स्मार्ट क्लास संचालन में चयनित शिक्षकों को 12 जनवरी को सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश भर चयनित 76 शिक्षकों में मुरादाबाद मंडल से एकमात्र वीरपुर बरियार प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमित कुमार सिंह शामिल हैं। सहायक शिक्षा निदेशक अब्दुल मुबीन के मुताबिक सम्मानित होने वाले शिक्षक अपना प्रेजेंटेशन भी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed