{"_id":"5c37acd7bdec22739d5365b1","slug":"101547152599-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर सपा की फर्जी सूची वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर सपा की फर्जी सूची वायरल
विज्ञापन
मुरादाबाद।
लोकसभा चुनाव नजदीक आने के साथ सोशल मीडिया पर अफवाहों का दौर शुरू हो गया है। बसपा से गठबंधन के साथ समाजवादी पार्टी के सीटों के बंटवारे एवं संभावित प्रत्याशियों की ऐसी ही एक वायरल सूची सपा नेताओं के बीच चर्चाओं में है। सूची वायरल होने के साथ संभावित प्रत्याशी भी बदल रहे हैं। मुरादाबाद से डा. एसटी हसन और कमाल अख्तर से लेकर कई नाम जुड़ और हट रहे हैं। जिलाध्यक्ष राजीव सिंहल ने वायरल सूची को फर्जी बताया है। उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से अभी कोई अधिकृत सूची जारी नहीं हुई है।
मुरादाबाद लोकसभा सीट से सपा के आधा दर्जन से अधिक प्रबल दावेदार हैं। इनमें पूर्व लोकसभा प्रत्याशी, कैबिनेट मंत्री और विधायक से लेकर संगठन के पदाधिकारी तक शामिल हैं। बसपा से गठबंधन के बाद सीट पर बदले वोटरों के समीकरणों को देखकर हर कोई सांसद बनने का सपने संजो रहा है। टिकट पाने की होड़ में हाईकमान में नेताओं की परिक्रमा शुरू हो गई है। प्रबल दावेदारों में बाहरी एवं स्थानीय के झगड़े के बीच बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल सूची ने कइयों की धड़कने बढ़ा दी तो कइयों के चेहरों पर रौनक लौटा दी। दरअसल, सूची में बसपा से गठबंधन के बाद सीटों के बंटवारे के साथ संभावित प्रत्याशियों के नाम शामिल थे।
वायरल सूची कार्यकर्ताओं से लेकर नेताओं और प्रबल दावेदारों के मोबाइल तक पहुंच गई। सूची वायरल होने के साथ सीटों पर संभावित प्रत्याशियों के नाम भी बदलते गए। जो जिस दावेदार का समर्थक था उसने सूची संपादित कर दूसरे लोगों तक पहुंचा दी। देर शाम तक सूची में आधा दर्जन से अधिक दावेदारों के नाम जुड़ते और कटते गए। शुरुआत में कई नेता सकते में भी आ गए। लेकिन जब वायरल सूची की सच्चाई की जानकारी हुई तो ठहाके लगाते नजर आए। हालांकि, वायरल सूची हर किसी की जुबान पर रही और कार्यकर्ताओं को चुनावी मोड पर ला दिया। संगठन के कुछ नेताओं ने बताया कि सूची में अधिकतर संभावित नाम 2014 लोकसभा चुनाव प्रत्याशियों के हैं।