फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   रंग-बिरंगी रोशनी से नहाए चर्च

रंग-बिरंगी रोशनी से नहाए चर्च

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
रंग-बिरंगी रोशनी से नहाए चर्च
मुरादाबाद।
विज्ञापन

शहर में चारों ओर क्रिसमस की धूम मची हुई है। सुबह से लेकर रात तक का समय मसीही समाज के लोगों का प्रभु यीशु की स्तुति करते हुए बीत रहा है। चर्चों को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जा रहा है। रविवार शाम शहर के प्रमुख चर्च प्रभु यीशु के जन्मोत्सव से संबंधित गीतों से गूंज उठे।
फिलिप मैथोडिस्ट चर्च पीलीकोठी और ओल्ड सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च टॉउनहाल पर रविवार को कनटाटा सर्विस का आयोजन किया गया। पीली कोठी पर बच्चों ने प्रभु के जन्म से संबंधित गीतों के माध्यम से उनका गुणगान किया। एकल और समूह गान प्रस्तुतियों से समां बांधा। कार्यक्रम में खुदाबंद आया है उसको कुबूल कर ले, खामोश रातों की ठंडी हवाओं से, फरिश्तों के गीतों से गूंज गया आसमां, फरिश्ते गा रहे हैं खुशी के नगमे, जॉय टू द वर्ड, ये रात न जात, ये रात हयात के अलावा संडे स्कूल के बच्चों ने चमका है चरनी में तारा गीत पर मनमोहक प्रस्तुति दी। चर्च समाप्ति के बाद लोगों ने मोमबत्ती जलाकर प्रभु की प्रार्थना की। पादरी बृजेश मैंसल ने क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने देश-प्रदेश और नगरवासियों में सौहार्द बने रहने के लिए भी प्रार्थना की। उन्होंने बताया कि 24 दिसंबर की रात को कैंप फायर होगा। इस दौरान पादरी अनिल सी लाल, केएस धारीवाल, एडगर सिंह, अंतिम सिंह, रवि जॉन, दीपक कंफर्ट, रोबिन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सेंट पाल चर्च के पादरी संतोष पांडेय ने बताया कि 24 की रात को केक काटा जाएगा। उसके बाद प्रार्थना होगी और उसका वितरण किया जाएगा। कैरल्स के कार्यक्रम साढ़े 11 बजे होंगे। 25 दिसंबर को सुबह साढ़े नौ बजे काफी का कार्यक्रम है। सुबह सात बजे पाकबड़ा में सेंट फिलिप्स एंड जेम्स चर्च में प्रार्थना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंट एंथनी चर्च के पादरी जेम्स बर्नार्ड ने बताया कि 24 की रात को केक काटा जाएगा। रात के 12 बजे भजन गाकर बाइबिल का पाठ और उपदेश दिए जाएंगे। केक-काफी का वितरण होगा। 30 दिसंबर को दस साल के बच्चों के लिए क्रिसमस ट्री सजेगा। उनके लिए खेलकूद प्रतियोगिता होगी। सांता क्लाज आएंगे और उपहार बांटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed