{"_id":"5b5396164f1c1b8f568b5c01","slug":"101532204566-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली का तार गिरने से मासूम का पेट फटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली का तार गिरने से मासूम का पेट फटा
Updated Sun, 22 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मासूम पर गिरा बिजली का तार, झुलसा
ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति जताया रोष
अमर उजाला ब्यूरो
भगतपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम बहोरनपुर कला में एक बालक के ऊपर बिजली का तार गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने बालक को उपचार के लिए मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने बालक की हालत गंभीर बताई है।
शनिवार की सुबह साढ़े सात बजे सात वर्षीय निजाम अली प्राथमिक विद्यालय जा रहा था। बालक गांव की पुलिया के पास खड़ा था तभी ऊपर से गुजर रहा विद्युत तार उसके ऊपर टूटकर गिर गया। इससे बालक गंभीर रूप से झुलस गया। बालक के चीखने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। वह बालक को उपचार के लिए मुरादाबाद ले गए। जहां डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर बताई है। वहीं, सूचना मिलने पर अधिशासी अभियंता श्याम गोपाल सक्सेना ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।