{"_id":"5b2575464f1c1bf46e8b815b","slug":"101529181510-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद होंगे 150 ईंट भट्ठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद होंगे 150 ईंट भट्ठे
Updated Sun, 17 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे जिले के 150 ईंट भट्ठों को बंद करने की तैयारी है। डीएम की रिपोर्ट के बाद शासन ने इनको बंद करने की स्वीकृति प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को भेज दी है। शासन की औपचारिक अनुमति केे बाद भट्ठों को बंद कराने को अब अभियान चलाया जाएगा। जिले में कुल 789 भट्ठे हैं।
जिले की हवा साल दर साल दूषित होती जा रही है। इसका मामला एनजीटी में भी विचाराधीन है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने अप्रैल में किए गए सर्वे में पाया था कि ईंट भट्ठों पर पर्यावरण मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। एक ओर भट्ठे जहां मानक से 17 गुना तक प्रदूषण फैला रहे हैं, वहीं पर खनन व श्रम विभाग के मानकों का भी पालन नहीं कर रहेहैं। अफसरों ने इसकी रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेजी थी। डीएम की ओर से मानकों को ताक पर रखकर संचालित होने वाले भट्ठों को बंद करने की अनुमति के लिए रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी गई थी।
इसके बाद ईंट भट्ठों को बंद कराने के लिए औपचारिक अनुमति का इंतजार किया जा रहा था। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के रीजनल अफसर इंजीनियर आरके सिंह ने बताया कि पर्यावरण से खिलवाड़ करने वाले ईंट भट्ठों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। लखनऊ से अनुमति मिलने के बाद इनको बंद कराने को अभियान चलाया जाएगा। शासन से अब 150 ईंट-भट्ठों को बंद कराने की अनुमति मिली है। 40 भट्ठे पहले ही बंद कराए जा चुके हैं।