{"_id":"69d2b95e42d8db421d0667c7","slug":"10-year-old-girl-kidnapped-report-filed-moradabad-news-c-279-1-smbd1009-114565-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: 10 वर्षीय बच्ची का अपहरण, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: 10 वर्षीय बच्ची का अपहरण, रिपोर्ट दर्ज
Mon, 06 Apr 2026 01:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
सिरसवां दोराहा। भोजपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की दोपहर को उसकी 10 वर्षीय पुत्री घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच नदीम निवासी किच्छा उधम सिंह नगर उसके घर आया और परिजनों से मिलकर बाहर चला गया और घर के बाहर खेल रही बेटी को बाइक पर बैठकर दलपतपुर की तरफ ले गया। बेटी का पता न चलने पर पीड़ित ने नदीम को फोन किया तो उसका मोबाइल बंद था। पीड़ित ने परिजनों के साथ पास के ग्राम अहमदपुर और गोविंदपुर खुर्द में लगे कैमरे को चेक किए तो पता चला कि उसकी बेटी को अपहरण कर नदीम ले गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन