फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   10 thousand rupees transferred from woman

Moradabad News: भाई बताकर महिला से ट्रांसफर करा लिए 10 हजार रुपये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
10 thousand rupees transferred from woman
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

साइबर ठग ने उस्मानपुर निवासी महिला से 10 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। फोन करने वाले ने खुद को महिला का भाई बताया और दोस्त के इलाज कराने के नाम पर रुपये मांगे थे।

ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के गांव उस्मानपुर निवासी नितिन कुमार ने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया जिसमें उसने बताया कि उसकी पत्नी सुनीता के मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम विक्की बताया और कहा कि दीदी मेरे दोस्त हादसे में घायल हो गए है। डॉक्टर उसे अस्पताल में भर्ती करने के नाम पर 10 हजार रुपये मांग रहे है। इस पर आप मुझे 10 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दो। मैं एक-दो दिन में आपको रुपये वापस कर दूंगा। नितिन ने बताया कि इस पर उसकी पत्नी ने कॉल करने वाले युवक के बताए गए नंबर पर 10 हजार रुपये गूगल-पे कर दिए। कुछ देर में सुनीता अपने साथ ठगी होने का पता चला तो उसने अपने पति नितिन को इसकी जानकारी दी। नितिन कुमार ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed