फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   42 percent voting in Moradabad

मुरादाबाद नगर में अब तक 42 फीसदी मतदान

Wed, 29 Nov 2017 05:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Wed, 29 Nov 2017 05:58 PM IST
विज्ञापन
42 percent voting in Moradabad
मतदान - फोटो : अमर उजाला
नगर निकाय चुनाव के अंतिम चरण में मुरादाबाद और संभल जिले में मतदान चल रहा है। सुबह से ही शहरी इलाकों में बूथों पर कतार लगना शुरू हो गई थी। सुबह 9.30 बजे तक मुरादाबाद शहर में 10 फीसदी मतदान हो चुका था।  शाम 5 बजे तक मुरादाबाद शहर में 42 फीसदी मतदान हो चुका था।

loader

सभी जगहों पर मतदान शांतिपूर्ण है। अभी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना कहीं से नहीं है। मुरादाबाद नगर निकाय के चुनाव में काफी घमासान है। नगर निगम मुरादाबाद के अलावा ठाकुरद्वारा, कांठ, बिलारी तहसीलों के निकायों में भी वोटिंग जारी है।

मुरादाबाद में प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशियों के समर्थन में जमकर माहौल बनाया गया है। भाजपा इस बार सीट बचाने के लिए मैदान में हैं, तो सपा विस चुनाव की हार का दर्द कम करने के लिए।

कांग्रेस और बसपा नई जमीन तलाशने की कोशिश निकाय चुनाव के माध्यम से कर रहे हैं। तमाम दिग्गज नेताओं ने मुरादाबाद में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया है। 


मेयर के लिए 25 फीसदी मतदान

मुरादाबाद नगर निगम में 12.30 बजे तक 25 फीसदी, ठाकुरद्वारा नगर पालिका में 26 व बिलारी नपा में 26 फीसदी, अगवानपुर, पाकबड़ा, कांठ, भोजपुर और उमरी कलां-ढकिया नगर पंचायतों में 28 फीसदी मतदान हो चुका है। सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed