{"_id":"62b22f3fa4cca25cb07971e6","slug":"1-80-forgery-city-news-mbd432206620","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.80 करोड़ गंवा चुके डॉक्टर से मुरादाबाद में भी हो चुकी है साइबर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.80 करोड़ गंवा चुके डॉक्टर से मुरादाबाद में भी हो चुकी है साइबर ठगी
विज्ञापन
मुरादाबाद। महिला से शादी करने के झांसे में आकर 1.80 करोड़ रुपये गंवा चुके बुजुर्ग हृदयरोग विशेषज्ञ से मुरादाबाद में भी साइबर ठगी हो चुकी है। साइबर ठगों ने उनके खाते से 2,56,256 रुपये उड़ा लिए थे। इस मामले की शिकायत मिलने पर साइबर क्राइम थाने की टीम ने जांच पड़ताल कर डॉक्टर की पूरी रकम उनके खाते में वापस करा दी थी।
लखनऊ के अलीगढ़ क्षेत्र में रहने वाले 70 वर्षीय हृदयरोग विशेषज्ञ मुरादाबाद में एक निजी अस्पताल में तैनात हैं। उन्होंने लखनऊ के साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने बताया कि 2019 में उनकी पत्नी का देहांत हो गया था। अब वह दूसरी शादी करना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने एक अंग्रेजी अखबार में विज्ञापन दिया था। जिसके जरिये एक महिला उनके संपर्क में आई। महिला ने उन्हें बताया कि वह 40 वर्षीय है। मरीन इंजीरियर है और यूएसए के फ्लोरिडा के मियामी सिटी में रहती है। महिला ने झांसे में लेकर अलग अलग खातों में डॉक्टर से 1.80 करोड़ रुपये जमा करा लिए। इसके बाद महिला का फोन बंद हो गया। इस मामले की जांच लखनऊ क्राइम थाने की पुलिस कर रही है। बुजुर्ग डॉक्टर मुरादाबाद में भी साइबर ठगी के शिकार हो चुके हैं। साइबर क्राइम थाने के प्रभारी राकेश कुमार सिंह और एसआई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि एक सप्ताह पहले डॉक्टर की ओर से शिकायत की गई थी। उन्होंने थाने और साइबर क्राइम पोर्टल भी शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि उनके खाते से 2.56 लाख रुपये साइबर ठगों ने उड़ा लिए हैं। पुलिस ने इस मामले की जांच पड़ताल की तो सामने आया कि साइबर ठगों ने डॉक्टर के खाते से ई वॉलेट में रकम ट्रांसफर की थी। पुलिस टीम ने बैंक और कंपनी अफसरों से इस मामले में संपर्क किया और डॉक्टर की पूरी रकम उनके खाते में ट्रांसफर करा दी थी।