{"_id":"67f530114654cbad5604c595","slug":"monty-bajrangi-murder-case-10-sleeping-pills-mixed-in-kidney-beans-and-rice-then-brother-cut-his-throat-2025-04-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोंटी बजरंगी हत्याकांड : राजमा-चावल में मिलाईं नींद की 10 गोलियां, बेहोश होने पर भाई ने फरसे से काट दिया गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोंटी बजरंगी हत्याकांड : राजमा-चावल में मिलाईं नींद की 10 गोलियां, बेहोश होने पर भाई ने फरसे से काट दिया गला
Tue, 08 Apr 2025 07:48 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 08 Apr 2025 07:48 PM IST
सार
बिजनौर के किरतपुर में बजरंग दल नेता सतेंद्र उर्फ मोंटी बजरंगी की हत्या में पुलिस ने खून सना फरसा बरामद कर लिया है। वहीं उसके सौतेले भाई, सौतेली मां और पिता को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
मोंटी बजरंगी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बजरंग दल के गोरक्षा जिला प्रमुख सतेन्द्र उर्फ मोंटी बजरंगी हत्याकांड में सौतेली मां, पिता और सौतेले भाई का मंगलवार को पुलिस ने चालान कर दिया। कोर्ट में पेश किया गया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त खून से सना फरसा बरामद किया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार तीनों आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को बजरंग दल नेता सतेन्द्र उर्फ मोंटी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने बताया कि रविवार की रात साढ़े बारह बजे सतेन्द्र की गर्दन रेत कर हत्या कर दी गई थी। सोमवार की सुबह उसका रक्तरंजित शव घर में ही पड़ा मिला। मृतक के मामा थाना हीमपुर दीपा के गांव ननपुरा निवासी भागेन्द्र ने मोंटी के पिता बलराज, सौतेली मां मधुबाला, सौतेला भाई मानव उर्फ बंटू, सौतेली बहन और उसके पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूछताछ में सौतेले भाई मानव ने बताया कि मोंटी पिछले तीन दिन से अपने हिस्से की दस बीघा जमीन मांग रहा था। वह अपनी संपत्ति को गोरक्षा के नाम एक संस्था को दान करना चाहता था। इसी विवाद को लेकर उसे खाने में नींद की गोलियां खिला दीं और रात में लगभग 12 बजे फरसे से उसकी गर्दन काटकर हत्या कर दी। बताया कि जो गड्ढा कमरे में खोद रखा था, उसमें शव को दबाने का मौका उन्हें नहीं मिल पाया।
राजमा-चावल में मिला दी थीं नींद की 10 गोली
रविवार को सौतेला भाई नजीबाबाद के एक गांव में गया। जहां से लौटते हुए उसने सतेंद्र की हत्या करने का मन बना लिया था। घर आने पर उसने राजमा चावल में नींद की दस गोली मिला दीं। उधर सतेंद्र जब रात में दस बजे तक नहीं लौटा तो वह उसे देखना गया। आखिरकार साढ़े दस बजे सतेंद्र ने घर आकर राजमा चावल खाए। इसके बाद उसे नींद आने लगी। हालांकि वह गांव में एक व्यक्ति के घर भी गया लेकिन लड़खड़ाने लगा। जिस पर घर आकर सो गया। इसके बाद मानव ने फरसे से उसकी हत्या कर दी।

सौतेली मां और पिता को मालूम था आज होगी हत्या
पुलिस के अनुसार हत्या तो केवल मानव ने की है, मगर उसकी सौतेली मां और पिता को यह मालूम था कि आज हत्या होगी। पुलिस ने आरोपी पिता से पूछताछ की तो वह शुरू में बेटे की मौत से ही अनजान बना रहा।
यह भी पढ़ें...
Saharanpur: पत्नी से पड़ोसी ने की छेड़छाड़, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई तो पति ने जहर खाकर दे दी जान