{"_id":"9560d1703d6eb4a61ee04697e1794e9d","slug":"modi-works-as-a-anti-muslim","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मोदी को मुसलमान वोट क्यों दे'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मोदी को मुसलमान वोट क्यों दे'
अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sun, 22 Dec 2013 09:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कि मोदी ने अभी तक कोई ऐसा कार्य नहीं किया है, जिससे मुसलमान उनके साथ जाएं या उन्हें वोट करें।
विज्ञापन
मोदी का कार्य मुसलमान विरोधी रहा है। मोदी ने जो गुजरात में किया, उससे पूरा देश वाकिफ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुसलमानों की जड़ काटती आई है, लेकिन वह मुसलमानों की मजबूरी है। महिलाएं पर्दे में रहें तो दुराचार जैसे अपराध खुद रुक जाएंगे। महिलाएं आजाद रहें लेकिन पर्दे में रहकर।
विज्ञापन
शहर के बाजार भुआ स्थित एक जुलूस में शनिवार को मजलिस पढ़ने पहुंचे मौलाना कल्बे जव्वाद ने कहा कि मुसलमान मोदी को वोट दें या न दें लेकिन यह तय है कि मोदी ने मुसलमानों के हक में कोई कार्य नहीं किया है। यह पूछे जाने पर कि देश का बहुसंख्यक तबका मोदी का साथ दे रहा है, तो मुसलमान क्यों नहीं?
विज्ञापन
उन्होंने ने हिटलर की ओर इशारा करते हुए एक बार फिर मोदी को कटघरे में खड़ा कर दिया। कहा कि मोदी ने मुसलमानों के साथ जो गुजरात में किया है, वह पूरे देश में करेंगे।
कांग्रेस के सवाल पर कहा कि वह मुसलमानों की मजबूरी है। यह अलग बात है कि कांग्रेस ने मुसलमानों की जड़ काटी है। मुस्लिम पार्टियां हैं लेकिन मुसलमान उनपर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं। कहा कि मुजफ्फरनगर दंगा सरकार के चमचों के कारण हुआ और अभी तक वहां राहत शिविर में लोग पड़े हैं।
एक कमेटी बनाकर दंगा पीड़ितों को राहत पहुंचाने की जरूरत है। दुराचार की घटनाओं के बारे में कहा कि पर्दा होगा तो दुराचार की घटनाएं रुकेंगी। समाज में अच्छे और बुरे दोनों तरह के लोग हैं। खुद महिलाओं को भी एहतियात बरतनी होगी कि ऐसी जगह न जाएं, जहां उन्हें खतरा हो। समलैंगिकता पर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि जो भी इंसान होगा, वह इस फैसले का स्वागत करेगा।