{"_id":"3df5da73bcb917c472860b20e2dacfc5","slug":"modi-will-test-veterans-rally-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिग्गजों का इम्तहान लेगी मोदी की वाराणसी रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिग्गजों का इम्तहान लेगी मोदी की वाराणसी रैली
अमर उजाला/ इलाहाबाद
Updated Tue, 03 Dec 2013 09:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेंद्र मोदी की 20 दिसंबर को प्रस्तावित वाराणसी रैली कई क्षेत्रीय दिग्गजों का तो इम्तिहान लेगी ही, राष्ट्रीय नेताओं की साख भी दांव पर है।
विज्ञापन
पार्टी के लिए सूबे के सबसे कमजोर क्षेत्र के रूप में उभरे वाराणसी, इलाहाबाद, भदोही, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अमेठी, जौनपुर जिले की 14 लोकसभा सीटों में सिर्फ वाराणसी ही उसके पास है। यह हाल तब है जब इसी क्षेत्र में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह का घर है।
विज्ञापन
मोदी से विकास का मंत्र लेने कांग्रेसी मंत्री जाएंगे गुजरात
पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ मुरली मनोहर जोशी का संसदीय क्षेत्र है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, केशरीनाथ त्रिपाठी, डॉ रमापति राम त्रिपाठी के गृह जनपद इसी क्षेत्र में हैं। कलराज मिश्र भी इसी क्षेत्र से जुड़े हैं।
विज्ञापन
मोदी से डरे शिंदे? नहीं होगी साहेब कांड की जांच
वर्तमान राज्य कार्यकारिणी के चारों महामंत्री पंकज सिंह, स्वतंत्र देव सिंह, देवेंद्र सिंह चौहान और रामनाथ गोविंद भी इसी क्षेत्र से जुड़े हैं। संसदीय क्षेत्र बदल रहे वरुण गांधी की सक्रियता वाला सुल्तानपुर भी इसी क्षेत्र में है। ऐसे में सपा और बसपा के गढ़ के रूप में विकसित हो चुके काशी प्रांत के इन जिलों में मोदी की रैली की सफलता या असफलता का असर इन दिग्गजों की साख पर पड़ना तय है।
यासीन मलिक ने बताया मोदी के बयान का मतलब!
सूबे में अब तक हुई चार रैलियों में अच्छी भीड़ जुटी थी लिहाजा दिग्गजों के लिए चुनौती बढ़ गई है। 1996 के बाद से लगातार भाजपा सांसदों की संख्या में कमी आ रही है। क्षेत्र में भाजपा के पतन के साथ ही सपा और बसपा ने खुद को काफी मजबूती के साथ उभारा है। पार्टी के ज्यादातर वोट इन्हीं पार्टियों में बंट गए। राजनाथ सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते इस क्षेत्र में भाजपा की साख फंसी है।